मोहित ‘मासूम’@express views
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह ही कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी भी सन् 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से जुट गयी है।इसके लिए आज उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की। प्रियंका गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि संगठन का निर्माण उनकी प्राथमिक जिम्मेदार है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को यूपी कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक की। यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिया कि जिले में 20 दिन तक प्रवास करें साथ ही सभी नेता संगठन को मजबूत करने के लिए जिलों में कैंप करें। प्रियंका ने पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि संगठन निर्माण पदाधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। 3 जनवरी से कांग्रेस नेता उ.प्र. के सभी जिलों में प्रवास करेंगे। बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियो को एक-एक जिले की जिम्मेदारी बांटी गई। वैसे प्रियंका गांधी ने जिला-शहर अध्यक्ष के साथ भी बैठक कर संगठन सृजन अभियान को तेज करने निर्देश दिया।
ज्ञात रहे उत्तर प्रदेश प्रभारी के रूप में कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद प्रियंका गांधी लगातार पार्टी को मजबूत करने हेतु प्रयासरत है। इसके तहत संगठन स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। हालांकि चुनावों में पार्टी को उम्मीद के अनुरूप सफलता नहीं मिल पा रही है। इस बीच 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां को लेकर प्रियंका गांधी ने संगठन को तेजी से मजबूत करने और जमीनी स्तर पर पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति बनाई है।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…