Advertisement

विवादित अवैध रामेश्वरम कॉलोनी में राजस्व विभाग के संरक्षण में लगातार पटान जारी

मोहित जौहरी@express views

पीलीभीत।जिले में सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से विनियमित क्षेत्र से बिना नक्शा पास कराए अवैध कालोनियों के निर्माण व अवैध पटान का सिलसिला लंबे समय से जारी है।
ज्ञात हो कि पूरनपुर रोड स्थित आसाम चौकी के निकट पहले से ही विवादित रामेश्वरम कॉलोनी में बिना लेआउट पास करवाये जहां प्लाटिंग बदस्तूर जारी है। वहीं रात दिन लगातार कॉलोनाइजर द्वारा अवैध पटान भी करवाया जा रहा है।शहर से सटे गाँव मीरापुर स्थित राजस्व अभिलेखों में दर्ज खसरा नम्बर 82 का तालाब जमीनी कारोबारियों के कब्जे में कराकर उन्हें अपने विशेष संरक्षण में पटवा दिया है।

अवैध रूप से काटी जा रही इस रामेश्वरम कॉलोनी कालोनी के निर्माण में भृष्ट अफसरों और कर्मचारियों की भूमिका भी पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत ही रही है। भृष्ट राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में निर्मित हो रही अवैध विनियमित क्षेत्र की ओर से अवैध कॉलोनियां बनाने वालों को सिर्फ हिदायत देकर भृष्ट अफसरों द्वारा बख्श दिया जाता है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ जब कुछ मीडिया कर्मियों को रामेश्वरम कॉलोनी के कॉलोनाइजरों द्वारा सरकारी जगह को अवैध तरीके से पाटने की जानकारी मिली तो मीडिया कर्मियों ने लेखपाल से लेकर जिलाधिकारी तक को अवगत कराया किन्तु लेखपाल चूरीलाल और कानूनगो ओमप्रकाश श्रीवास्तव के संरक्षण में फल फूल रहे भूमाफियाओं को लेखपाल द्वारा हिदायत देकर बख्श दिया गया जबकि सूत्रों के मुताबिक देर शाम में रामेश्वरम कॉलोनी के कॉलोनाइजरों द्वारा पुनः सरकारी नाले का पटान बदस्तूर जारी रहा।

देखना ये है कि राजमार्ग पर अवैध निकास बनाकर कॉलोनी विकसित करने वाले संजय वर्मा , यासीन कादरी के बुलन्द हौसलों पर ईमानदार छवि के जिलाधिकारी पुलकित खरे क्या कार्यवाई करते हैं।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

21 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

21 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

21 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

21 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago