Advertisement

जबरन घर खाली करबाने को घर में घुसे दबंग, पीड़ित महिला ने की एसपी से शिकायत

विनय सक्सेना@express views

पीलीभीत।पुलिस व प्रशासन की उपेक्षा व उदासीनता के चलते जमीन सम्बन्धी विवाद उग्र रूप धारण करते जा रहे है। दबंग बेखौफ होकर ताकत के बल पर अपनी कारगुजारियो को अंजाम दे रहे है, जबकि कार्यवाही को लेकर पीड़ित दर-दर की ठोंकरे खाते फिर रहे है।

पीड़ित महिला चमन आरा

ऐसा ही एक मामला पीलीभीत के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया का सामने आया है जहां दबंग भूमाफियाओं ने पीड़ित के घर मे घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए घर का सामान बाहर फेंक दिया। और जबरन घर बेचकर बाहर जाने की धमकी देने लगे।
मोहल्ला पकड़िया निवासी चमन आरा ने पुलिस अधीक्षक को आज दिये शिकायती पत्र में बताया कि वो और उसका परिवार बहुत गरीब है जिस मकान में उसका परिवार रहता है वहां उसकी सात पीढ़ियां कई वर्षों से रह रहीं हैं। आये दिन मोहल्ला पकड़िया निवासी मुन्ना और वाले मियां मजार निवासी गुड्डू उस्मानी उसे व उसके परिवार को मकान बेचकर चले जाने की धमकी देते हैं।
पीड़ित ने बताया कि 31 दिसम्बर की शाम को ये लोग उनके घर मे जबरन घुस आए और महिलाओं के साथ अभद्रता व मारपीट भी की। उस वक्त घर के सभी आदमी मजदूरी करने गए हुए थे। आरोपी बदमाशों ने महिलाओं को डराते धमकाते हुए कहा कि घर को छोड़ दो नही तो कुछ भी हो सकता है।
शिकायतकर्ता ने पत्र में ये भी आरोप लगाया कि वो सम्बन्धित क्षेत्र के थाने में भी गए किन्तु उनकी कोई सुनवाई नही हुई।
पीड़ित ने एस पी से गुंडों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगायी है।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

20 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

20 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

20 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

20 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago