@express views desk:-
गाजियाबाद में एक श्मशान घाट में छत धंस गई है. इसकी चपेट में कई लोग आ गए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब तक 38 लोग मलबे से निकाले जा चुके हैं. फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है. PM ने ट्वीट किया, ‘उत्तर प्रदेश के मुरादनगर में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे की खबर से अत्यंत दुख पहुंचा है. राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में तत्परता से जुटी है. इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’
हादसा गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके में हुआ है. गाजियाबाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन की टीम घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुट गई है. वहीं, घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने मामले की जांच रिपोर्ट भी मांगी है.
सीएम योगी ने कहा मृतकों के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा.
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…
बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…
पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…
ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…
बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…