मोहित कुमार जौहरी@express views
पीलीभीत। गुरुवार को नगर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित प्रेस वार्ता ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा ने समाजवादी पार्टी से पीलीभीत विधानसभा हेतु प्रत्याशी बनने की दावेदारी प्रस्तुत करते हुए पीलीभीत के राजनैतिक गलियारों में हलचल मच दी है। बता दें ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा सपा के पूर्व खाद्य एवं रसद मंत्री हेमराज वर्मा के भाई हैं।
पत्रकारों के सवालो के जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनैतिक है। उनके दादा 6 बार ब्लॉक प्रमुख रहे हैं । वह भी पिछले करीब 10 वर्षों से समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं और पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा और संगठन को पूरे पीलीभीत जिले में मजबूत करने का कार्य करते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पीलीभीत में जनता बदलाव देखने चाहती है इसलिए वे अब अगला कदम बढ़ाते हुए पीलीभीत को एक नया आयाम देना चाहते हैं।
इसीलिये उन्होंने पीलीभीत सदर से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आवेदन किया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अपेक्षा पर शत प्रतिशत खरा उतरेंगे।
उन्होंने ये भी कहा कि अगर पार्टी मेरी दावेदारी पर मुहर लगाती है तो इसका सकारात्मक असर जिले की अन्य सभी विधानसभा सीटों पर पर भी पड़ेगा ।
बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…
बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…
बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…