Advertisement

पीलीभीत के कलीम अतहर को मिलेगा विवेकानंद यूथ अवार्ड

12 को लखनऊ मे ंयोगी आदित्यनाथ प्रदान करेंगे अवार्ड,


पीलीभीत।नया साल पीलीभीत के लिए एक सुखद समाचार लेकर आया है। युवा कल्याण विभाग उप्र ने इस वर्ष के विवेकानंद यूथ अवार्ड की घोषणा कर दी है। प्रदेश के जिन दस युवाओं को यह अवार्ड दिया जाएगा, उसमें एक युवा पीलीभीत के कलीम अतहर खां भी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित समारोह में यह अवार्ड प्रदान करेंगे। यह राज्यस्तरीय अवार्ड जिले में पहली बार किसी युवा को प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने इस अवार्ड की घोषणा पर कलीम अतहर को बधाई दी है। इस पुरस्कार से पीलीभीत का गौरव बढा है।
महानिदेशक युवा कल्याण उप्र ने इस आशय की सूचना जिला युवा कल्याण अधिकारी के माध्यम से कलीम अतहर को दी हैं। कलीम अतहर को यह पुरस्कार समाजिक सदभाव, वृक्षारोपण, आपदा प्रबंधन, रक्तदान, मानव अधिकारों को बढावा देने के लिए प्रदान किया है। इस अवार्ड में कलीम अतहर खां को पचास हजार रुपये, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, शाल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
कलीम अतहर पिछले दस वर्ष से अधिक सामाजिक कार्याे में बढचढकर हिस्सा लेते रहे है। वे रेडक्रास सोसायटी के राज्य प्रतिनिधि है। इसके अलावा भारत स्काउट गाईड के जिला आयुक्त भी रह चुके है। एक दर्जन से अधिक सामाजिक तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से सक्रिय रुप से जुडे। इसके अतिरिक्त कलीम वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरों के स्वंयसेवी, पीएफए के सदस्य भी है। कलीम अतहर को इससे पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी अखिलेश मिश्र द्वारा आरंभ किये गए कलेक्ट्रेट क्राउन से सम्मानित किया जा चुका है। कलीम इसके अलावा मुद्रा, डाक टिकिट, माचिस, समाचार पत्र संकलन के साथ-साथ गांधी जी से जुडी सामग्रियों के संग्रहकर्ता के रुप में प्रसिद्ध है। कलीम को डाकटिकट प्रदर्शनियों में कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके है।
उनके चयन पर जिलाधिकारी पुलकित खरे, मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र, जिला विकास अधिकारी योगेंद्र पाठक, जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह, सहित कई अधिकारियों तथा संस्थाओं ने उनके चयन पर बधाई दी है।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

19 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

19 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

19 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

2 days ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

3 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

4 days ago