Advertisement

home

बिहार : आखिर उमेश कुशवाहा को नीतीश ने क्यों बनाया बिहार जेडीयू का अध्यक्ष।

मोहित ‘मासूम’@express views

पटना : बिहार चुनाव में जेडीयू को मिली कम सीटों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि धीरे-धीरे बिहार में जेडीयू का जनाधार क्यों कम हो रहा है! नीतीश चाहे जैसे – तैसे मुख्यमंत्री तो बन गए लेकिन अब उन्हें भविष्य की चिंता सता रही है। बिहार चुनाव में जेडीयू के प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी में लगातार मंथन का दौर जारी है, साथ ही जरूरी बदलाव भी किया जा रहा है। पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आरसीपी सिंह को सौंपी गई। अब जेडीयू प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में जेडीयू आलाकमान द्वारा उमेश कुशवाहा को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। बिहार जेडीयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के अस्वस्थ होने की वजह से लगातार ये चर्चा हो रही थी कि पार्टी ये जिम्मेदारी किसी और को सौंप सकती है।

उमेश कुशवाहा के नाम पर क्यों बनी सहमति।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार उमेश कुशवाह को बिहार अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने जातीय सन्तुलन को साधने की कोशिश की है। बिहार मे अपने परम्परागत वोट बैंक को मजबूत करने के लिए ही उमेश कुशवाह के नाम पर पार्टी आलाकमान ने अपनी मुहर लगाई है। दरअसल बिहार मे जेडीयू कुर्मी-कोइरी-कुशवाहा की ही पार्टी मानी जाती है। यह जातियां बिहार मे जेडीयू की ‘कोर वोटर’ मानी जाती है। 2020 के बिहार चुनाव में पार्टी के खिसकते जनाधार को मजबूत करने के लिए ही जेडीयू कुशवाह को बिहार का अध्यक्ष बनाकर फिर से अपने पुराने परम्परागत वोट बैंक को मजबूत करने की दिशा मे कदम बढ़ा दिया है।
अपनी इसी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए नीतीश कुमार ने सबसे पहले स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से इस्तीफा देकर कुर्मी समाज से आने वाले रामचंद्र प्रसाद सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। फिर इसके बाद रविवार को जेडीयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक में महनार के उमेश सिंह कुशवाहा को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनवा दिया। नीतीश कुमार के इस दांव से जेडीयू ही नहीं वरन् अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता भी आश्चर्यचकित हैं।

कौन हैं बिहार के जेडीयू के नये अध्यक्ष उमेश कुशवाहा।

युवा नेता उमेश कुशवाहा बिहार के महनार विधानसभा सीट से जेडीयू के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। 2020 के चुनाव में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था। लेकिन फिर भी नीतीश कुमार ने उन्हे बिहार जेडीयू की कमान सौप दी। उमेश कुशवाह का उनका जन्म 3 जनवरी 1973 को हुआथा। राजनीति में उनका पर्दापण सन्1990 में हुआ था। युवा नेता पर विश्वास जगाकर नीतीश कुमार एक बार फिर से बिहार में पार्टी को पुरानी रंगत में लाने की कोशिश में लगे हैं। उनकी यह योजना कितनी सफल होती है यह तो आने वाला भविष्य ही बताएगा।

Express views

Recent Posts

DM सहित आधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बरेली । बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट व अन्य स्थानों…

2 hours ago

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

2 days ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

2 days ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

2 days ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

3 days ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

4 days ago