Advertisement

home

उ.प्र. : मकर संक्रांति पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सूचना विभाग की डिजिटल डायरी और एप का लोकार्पण।

● जमाना तकनीकी का, हम भी जमाने के हिसाब से बदल रहे : योगी आदित्यनाथ

● देश में पहली बार बनी सूचना विभाग की डिजिटल डायरी

● खिचड़ी मेले पर डाक विभाग के विशेष आवरण का भी मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

गोरखपुर : मकर संक्रांति के पावन पर्व पर शिवावतारी गुरु गोरक्षनाथ की तपोस्थली गोरखनाथ मन्दिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को एक और सौगात दी। मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग की डिजिटल डायरी और एप का लोकार्पण किया जिसके जरिये राज्य के जनप्रतिनिधियों, विभागों और अधिकारियों तक जन-जन की पहुंच और आसान हो सकेगी।

इस डायरी में इन सभी का नाम, पता, पद और मोबाइल नंबर होगें, साथ ही केंद्रीय मंत्रियों के बारे में भी जानकारी होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डाक विभाग द्वारा तैयार खिचड़ी मेले के विशेष आवरण का भी अनावरण किया।

गोरखनाथ मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जमाना तकनीकी का है। इसके प्रयोग से हम हर क्षेत्र में व्यापक सुधार ला सकते हैं।अच्छी बात यह है कि हम भी जमाने के साथ बदल रहे हैं। सूचना विभाग ने डिजिटल डायरी-एप के जरिये एक अभिनव पहल की है। अब मोबाइल ही डायरी होगी। लोग निशुल्क इस एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर राज्य के हर विभाग से संपर्क स्थापित कर सकेंगे। सीएम योगी ने कहा कि तकनीकी के माध्यम से ही हम कोरोना संक्रमण के दौर में आमजन को बेहतरीन सेवाएं देने में सफल हो सके। जनधन खातों में सहायता राशि, पेंशन, भरण पोषण भत्ता, छात्रवृत्ति आदि लोगों को घर बैठे मिल सकी। तकनीकी के जरिये ही 2.35 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और 44 लाख प्रवासियों को भरण पोषण भत्ता दिया जा सका। इस सबके पीछे पर पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन था।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करने के साथ ही सूचना विभाग की डिजिटल डायरी-एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में इसकी प्रेरणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही दी। देश मे सूचना विभाग की पहली बार इस तरह की डिजिटल डायरी बनी है। कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से… UPIDINFO app को निशुल्क डाउनलोड कर सकता है। अभी तक मैनुअल होने के नाते सूचना विभाग की डायरी सभी को नहीं मिल पाती थी। लेकिन एप के रूप में इसकी पहुंच सभी आमजन तक आसानी से हो जाएगी। उसमे सभी जनप्रतिनिधियों, विभागों, अधिकारियों और मीडिया के लोगों के नाम, फोन नम्बर और ईमेल एड्रेस दर्ज हैं। सर्च ऑप्शन में जाकर किसी के बारे में पता किया जा सकता है। श्री सहगल ने कहा कि मकर संक्रांति एक श्रेष्ठतम अवसर है और वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि इस अवसर पर उन्हें शिवावतारी बाबा गोरखनाथ का दर्शन करने और सूचना विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के हाथों डिजिटल डायरी के लोकार्पण कराने का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार, नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

15 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

15 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

16 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

2 days ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

3 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

4 days ago