भारत में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10.30 राष्ट्र के नाम संबोधन करते हुए 11 बजे इस अभियान की शुरुआत की। पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को टीका लगेगा। पहले दिन 3 लाख लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य है। पहले चर में जिन लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं, उनमें अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल हैं।
इनके अलावा 50 साल से अधिक उम्र के जरूरतमंद मरीजों को टीके लगाए जाएं। आम जनता के लिए टीकाकरण की शुरुआत अगले चरण में होगी। टीकाकरण अभियान की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज के दिन का पूरे देश को बेसब्री से इंतेजार रहा है। कितने महीनों से देश के हर घर में बच्चे, बूढ़े, जवान सभी की जुबान पर ये सवाल था कि कोरोना वैक्सीन कब आएगी। अब वैक्सीन आ गयी है, बहुत कम समय में आ गई है। अब से कुछ ही मिनट बाद भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। मैं सभी देशवासियों को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…
बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…
पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…
ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…
बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…