Advertisement

home

राम मंदिर के नाम पर अवैध वसूली, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

@desk

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक बार फिर राम मंदिर निर्माण के नाम पर कथित हिन्दू संगठनों के नेताओं की तरफ से फर्जी चंदे की रसीदें छपवाकर धन उगाही करने का मामला सामने आया है. राम मंदिर निधि समर्पण समिति से जुड़े प्रभात गोयल ने हिन्दू संगठनों से जुड़े चार लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइंस में अवैध रूप से चंदा जमा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है.

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तथ्यों की जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
विदित हो कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के लिए सहयोग राशि संग्रह को लेकर पूरे देश में हिन्दू संगठनों की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन मुरादाबाद में राम मंदिर के नाम पर दूसरी बार अवैध रूप से चंदा जमा करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है. बता दें पहले भी मझौला थाने में बीजेपी नेता की शिकायत पर राम मंदिर के नाम पर चंदा वसूलने वालों पर मुकदमा दर्ज हुआ था और अब मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में एक और केस दर्ज हुआ है, जिसमें हिन्दू संगठनों से जुड़े चार लोगों को आरोपी बनाया गया है.
राम मंदिर निधि समर्पण समिति के मंत्री प्रभात गोयल ने कहा कि हमने एक एफआईआर उन लोगों के खिलाफ लिखवाई है जो श्री राम मंदिर के नाम पर अवैध चंदा और उगाही कर रहे थे. ये अभियान सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर सरकार द्वारा बनाए गए ट्रस्ट के द्वारा चल रहा है. अयोध्या का जो ट्रस्ट है उसके मंत्री चंपक राय हैं. विश्व हिंदू परिषद और संघ के सारे संगठन मिल कर इस योजना का क्रियान्वयन कर रहे हैं. शनिवार को हमारे कुछ कार्यकर्ता जब कृष्णा नगर कजरीसराय में गए थे तो कुछ लोगों ने बताया कि हमने दो दिन पहले चंदा दे दिया और उन्होंने अपनी इक्कीस रुपए और पच्चीस रुपए की रसीदें भी दिखाईं. तब हमने पूछा कि आपने चंदा किसको दिया तो उन्होंने चार पांच लोगों के नाम बताए. हमने कंफर्म करने के लिए फोन कर पूछा कि आप लोग चंदा जमा कर रहे हैं. तो उन्होंने बताया कि हां हम चंदा जमा कर रहे हैं. मंदिर के लिए कर रहे हैं, जबकि मंदिर के लिए चंदा जमा करने का अधिकार किसी भी व्यक्ति को नहीं है.

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

14 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

14 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

14 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

4 days ago