Advertisement

प्रबल इच्छा शक्ति करे तंबाकू से दूर – पल्लवी सक्सेना

एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

पीलीभीत,18 जनवरी 2021 – सोमवार को जनपद पीलीभीत के एम.जी.एस. होटल में राष्ट्रीय तम्बाकुं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत “ तम्बाकू छोड़ीये अच्छी सेहत से जुड़िये विषय पर स्वास्थ्यकर्मियों का एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया | राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला का समापन किया गया |


डॉ. शहजाद हसन जिला सलाहकार रामपुर ने कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान प्रतिबंधित एवं अन्य धाराओं 5,6,तथा 7 के बारे में विस्तृत से प्रकाश डाला |
डॉ. हरपाल सिंह ने तंबाकू के सेवन से होने वाली विभिन्न बीमारियों जैसे कैंसर , मुहं का कैंसर के बारे में बताया | उन्होंने बताया विश्व में 80 लाख लोग प्रतिवर्ष तम्बाकू के सेवन से मरते है जबकि भारत में इसका आकड़ा 13 लाख है | उन्होंने बताया 3500 व्यक्ति प्रतिदिन तम्बाकू के सेवन से मौत के मुहं में चले जाते है तथा 95 प्रतिशत मुहं का कैंसर तम्बाकू के सेवन से होता है |
साइकोथैरेपिस्ट पल्लवी सक्सेना ने तम्बाकू व अन्य तम्बाकू उत्पाद न लेने से बचने के उपाय के बारे में बताया | उन्होंने बताया की अगर प्रबल इच्छा शक्ति के साथ कोई संकल्प लिया जाये तो अवश्य पूरा होता है तथा बताया की उस स्थिति तथा मन को किसी एनी काम में लगाकर , प्राणायाम तथा तनाव कम करके हम जीवन स्तर तथा इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते है |
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीमा अग्रवाल ने बताया की प्रतिदिन तम्बाकू सेवन के मामले युवाओं में बढ़ते जा रहे है जो की काफी संतोषजनक है | उन्होंने बताया यह प्रशिक्षण इसी संबंध में नगरपालिका कर्मचारी को डी गई थी आगे तीन दिनों में यह कार्यशाला पुलिसकर्मियों , शिक्षक तथा स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित की जायेगी | युवाओं में इस प्रवती को रोका जा सकता है |
उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा है की अपने अपने विभाग में तंबाकु प्रतिबंधित साइनेज/ पोस्टर लगाए तथा अपने विभाग को तम्बाकू मुक्त क्षेत्र घोषित करे |
कार्यक्रम में डॉ. चतुर्वेदी , डॉ. आर.बी.सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह ई.ओ नगरपालिका , आबिद अली, शंकर कुमार , अशरफ अली , अमर किशोर , नूर बानो , अफसर हसन खान , विकेश , शैलेन्द्र , एवं पीडी काउंसलर धीरेन्द्र कुमार , प्रवीण पाल अमित आदि उपस्थित थे |

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

13 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

13 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

13 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

4 days ago