Advertisement

सीएमएस के संरक्षण में संविदा कर्मी ओटी टेक्निशियन पर सर्जरी करने और नशा देने का आरोप

पीलीभीत।महिला जिला चिकित्सालय के एक संविदाकर्मी ओटी टैक्नीशियन रजनीश कश्यप द्वारा कुछ निजी अस्पतालों में जाकर ऑपरेशन करने , नशा देने सहित खुद को डॉ. बताकर महिला जिला चिकित्सालय के परिसर में बने आवास में रहने का आरोप है।आरोपी ओटी टैक्नीशियन पर महिला जिला चिकित्सालय में प्रसव कराने के लिए आने बाली गर्भवती महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने , आशा बहुओं से मिलकर मरीजों को निजी अस्पताल भेजकर दलाली करने का भी आरोप है।
अस्पतालों में मरीज का ऑपरेशन एवं ऑपरेशन के दौरान एनेस्थिसिया देने का कार्य एक कुशल स्पेशलिस्ट द्वारा किया जाता है , लेकिन पीलीभीत में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
डीएम से की गई शिकायत में कहा गया है कि महिला जिला चिकित्सालय में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत ओटी टेक्निशियन रजनीश कश्यप द्वारा शहर के कुछ निजी अस्पतालों में जाकर एनेस्थीसिया देने और ऑपरेशन करने जैसे कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है , जिससे कि लगातार मरीजों की जान को खतरा बना हुआ है। हालांकि कुछ निजी अस्पतालों के नाम भी शिकायत में उजागर किए गए हैं , जिनमें की शल्यक्रिया के दौरान मरीजों की मौतें होने के आरोप लग चुके हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संविदाकर्मी ओटी टेक्निशियन को महिला जिला चिकित्सालय की सीएमएस अनीता चौरसिया और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा अग्रवाल का विशेष संरक्षण प्राप्त है , जिसके कारण वह जिला चिकित्सालय के कैंपस में निर्मित आवास रहकर निजी अस्पतालों के संचालकों पर धौंस दिखाता है। इसके अलावा टैक्नीशियन पर लगाए गए गंभीर आरोपों की सूची में आशा बहुओं के माध्यम से महिला जिला चिकित्सालय आने वाली गर्भवती महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करके उन्हें निजी अस्पतालों में भेजकर कमीशन खाने का भी आरोप शामिल है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम पुलकित खरे ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट:महेश शर्मा

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

19 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

19 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

19 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

20 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago