Advertisement

home

अमेरिका में जो बाइडेन ने 46वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ, कमला हैरिस बनी पहली अमेरिकी महिला उप राष्ट्रपति।

मोहित ‘मासूम’

राष्ट्रपति जो बाइडेन शपथ ग्रहण के दौरान

वाशिंगटन : वाशिंगटन डीसी में हुए भव्य समारोह में 78 वर्षीय जो बाइडेन में 46 में राष्ट्रपति के के रुप में शपथ ग्रहण की और विधिवत रूप सें अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभाल लिया। जो बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने है। उनसे पहले कमला हैरिस ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की और उन्होने शपथ लेते ही अमेरिका की पहली उप राष्ट्रपति बनने का सौभाग्य प्राप्तकर इतिहास रच दिया। वह देश की 49वीं उपराष्ट्रपति बनी। 56 वर्षीय कमला हैरिस पहली महिला, पहली अश्वेत एवं पहली एशियाई – अमेरिकी उप राष्ट्रपति बनी है। कमला हैरिस का जन्म कैलिफोर्निया में हुआ था। उनकी मां भारतीय और पिता जमैकन मूल के हैं। उनके उप राष्ट्रपति बनने पर भारत में तमिलनाडु मे उनकी ननिहाल में शानदार जश्न मनाया गया।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस

कैपिटल हिल में हुए शपथ ग्रहण समारोह में अपनी पुस्तैनी बाइबिल पर हाथ रखकर जो बाइडेन ने संविधान की रक्षा और उसके पालन की शपथ ली। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के लिए उन्होने जिस पवित्र बाइबिल पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण की वह 127 वर्ष से उनके परिवार के पास है। ये बाइबिल 156 साल पुरानी है और जो बाइडेन ने सातवी बार शपथ के रूप में इसका उपयोग किया। जब वह पहली बार अमेरिका के सीनेटर बने थे। तब पहली बार उन्होने इस पर हाथ रखकर शपथ ग्रहण की थी। डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडन को प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल बिल्डिंग के ‘वेस्ट फ्रंट’ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

अपने पहले संबोधन में अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शपथ लेने के बाद कहा कि ” हम अमेरिका को एकजुट करेंगे। यह लोकतंत्र का दिन है, यह अमेरिका का दिन है। यह उम्मीद, दोबारा खड़े होने और हर चुनौती से निपटने का दिन है।”……..” आज हम एक उम्मीदवार की जीत का जश्न नहीं मना रहे हैं…. बल्कि एक मकसद का जश्न मना रहे हैं और यह मकसद है लोकतंत्र।”

उन्होने आगे कहा कि ” अमेरिका में हर व्यक्ति की आवाज सुनी जाएगी। अमेरिका विभाजनकारी, धार्मिक भेदभाव, नस्लवाद को खारिज कर अपना एकजुट चेहरा पेश करेगा।” उन्होने अपने पहले संबोधन में सभी अमेरिकियों से एकजुट होने का आह्वान किया।

बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा,
‘‘जनता की इच्छाओं को सुना और समझा गया है। श्वेतों को श्रेष्ठ मानने की मानसिकता… हम घरेलू आतंकवाद को हराएंगे।मैं चाहता हूं कि हर अमेरिकी हमारी इस लड़ाई में शामिल हो।”

कोरोना महामारी और सुरक्षा खतरों के मद्देनजर शपथ ग्रहण कार्यक्रम मे काफी सीमित मात्रा में अतिथियों एवं लोगों को आमंत्रित किया गया था। समारोह में कई सेलिब्रिटी शामिल हुए। डोनाल्ड ट्रंप को छोड़कर, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों बराक ओबामा, जार्ज बुश, आदि के साथ ही समारोह में शामिल होने वालों लोगों में लेडी गागा, जेनिफर लोपेज और गार्थ ब्रुक्स, ब्रूस स्प्रिंगस्टीन, लॉन लिजेंड, डेमी लोवाटो, फू फाइटर, इत्यादि अतिथिगण शामिल हुए।
शपथग्रहण समारोह में आयोजन स्थल पर तथा आसपास 25,000 से अधिक नेशनल गार्ड तैनात किये गये थे ताकि सत्ता हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। बाइडन और कमला हैरिस शपथ से पहले गिरजाघर में प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

राष्ट्रपति बनते ही जो वाइडेन ने ट्रंप के कई फैसलों को पलटा।

अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद जो बिडेन फौरन एक्शन में आ गए है। उन्होंने ट्रंप के पूर्व कई विवादित निर्णय को पलट दिया। उन्होंने फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में शामिल होने की घोषणा की। जिससे ट्रंप कोरोना काल में अलग हो गए थे। ‘पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते’ में भी शामिल होने का ऐलान जो वाइडेन ने कर किया। उन्होंने अपने नागरिकों से अपील की कि वे कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में उससे बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे और मास्क पहनेंगे। उन्होंने पूरे अमेरिका में मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया। अपने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में उन्होंने ट्रंप द्वारा मुस्लिम मुल्कों के नागरिकों का अमरीका में प्रवेश करने पर लगाए गए प्रतिबंधों को भी हटाने का फैसला लेने का ऐलान किया।
जो वाइडेन ने कहा कि, “कई मुस्लिम बहुल देशों से आगंतुकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को खत्‍म कर देंगे और अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर होने वाली दीवार के निर्माण को रोकेंगे।” अवैध अप्रवासन को रोकने के लिए डोनाल्‍ड ट्रंप ने यह दीवार बनाने का आदेश दिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वाइडेन को अपने ट्वीट के माध्यम से राष्ट्रपति बनने पर अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि ” मै भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने को लेकर आप के साथ काम करने के लिए इतंजार कर रहा हूँ…… भारत – अमेरिका के संबंधों को नई ऊंचाई प्रदान करने के लिए जो बाइडेन के साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूँ। अपने ट्वीट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बाइडेन को बधाई देते हुए आगे कहा कि “अमेरिका का नेतृत्व करने के लिए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। साझा चुनौतियों का सामना करने और वैश्विक शांति तथा सुरक्षा के लिए हम साथ खड़े हैं।”
राहुल गांधी ने भी जो बाइडेन को राष्ट्रपति और कमला हैरिस को उप राष्ट्रपति बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

Express views

Recent Posts

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज़, 15 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा ‘योग सप्ताह’

बरेली। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है" इसी संदेश को जन-जन…

4 hours ago

पति से छुटकारा पाने को पत्नी ने पति पर लगाया मासूम पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप,जांच में शिकायत झूठी निकली।

बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…

1 day ago

विधायक विवेक वर्मा ने बुजुर्गों को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज  शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…

1 day ago

320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

  बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

​बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…

1 day ago

रोहिलखंड बस चालक की मौत पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, किया चक्का जाम

बरेली।रोहिलखंड क्षेत्र के बस चालक प्रमोद यादव की मृत्यु के बाद चालक समुदाय में भारी…

2 days ago