Advertisement

पीलीभीत के कलीम को मिला विवेकानंद यूथ अर्वाड, मुख्यमंत्री ने विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

@express views.

पीलीभीत के युवा कलीम अतहर खां को आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 20-21 विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित किया है। पीलीभीत के पहले युवा है, जिसे यह राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। कलीम को यह पुरस्कार कलीम अतहर को यह पुरस्कार समाजिक सदभाव, वृक्षारोपण, आपदा प्रबंधन, रक्तदान, मानव अधिकारों को बढावा देने के लिए प्रदान किया है। इस पुरस्कार से पीलीभीत का गौरव बढा है।
प्रदेश के कलीम सहित दस युवाओं को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवार्ड में कलीम अतहर खां को पचास हजार रुपये, स्वामी विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा, शाल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कलीम अतहर पिछले दस वर्ष से अधिक सामाजिक कार्याे में बढचढकर हिस्सा लेते रहे है। वे रेडक्रास सोसायटी के राज्य प्रतिनिधि है। इसके अलावा भारत स्काउट गाईड के जिला आयुक्त भी रह चुके है। एक दर्जन से अधिक सामाजिक तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से सक्रिय रुप से जुडे। इसके अतिरिक्त कलीम वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरों के स्वंयसेवी, पीएफए के सदस्य भी है। कलीम अतहर को इससे पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी अखिलेश मिश्र द्वारा आरंभ किये गए कलेक्ट्रेट क्राउन से सम्मानित किया जा चुका है। कलीम इसके अलावा मुद्रा, डाक टिकिट, माचिस, समाचार पत्र संकलन के साथ-साथ गांधी जी से जुडी सामग्रियों के संग्रहकर्ता के रुप में प्रसिद्ध है। कलीम को डाकटिकट प्रदर्शनियों में कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुके है।
कलीम के अलावा गाजियाबाद के सागर कसाना, आगरा की ईशिका बंसल, गोरखपुर के कृष्ण पांडेय, झांसी के केतन मौर्य, लखनऊ के शुभम मिश्र, अजीत कुमार, अंकित मौर्य, अंबेडकर नगर के प्रवीण कुमार, तथा फतेहपुर के रविकांत मिश्र को व्यक्तिगत श्रेणी में यह पुरस्कार मिला है। इसके अलावा युवा मंगल दलों को भी यह पुरस्कार मिला है। यह मंगल दल वाराणसी के है।
कलीम को आज दोहरे पुरस्कार मिले है। एक पुरस्कार तो लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने प्रदान किया। वहीं जिला स्तर पर भी उनके सामाजिक कार्याे के लिए उनको सम्मानित किये जाने वाले लोगों की सूची में उनका नाम शामिल था। उनका यह पुरस्कार उनकी बहन अरीना खां ने ग्रहण किया।

Express views

Recent Posts

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

2 hours ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

2 hours ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

23 hours ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago

24 व 25 को होने वाले उर्से ताजुश्शरिया को लेकर बैठक

समस्त संबंधित विभाग समय से व्यवस्थाओं को करें पूर्ण : DM बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह…

2 days ago