Advertisement

home

इजराइल दूतावास के पास हुआ ब्‍लास्‍ट, मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद

@express views desk
दिल्‍ली में शुक्रवार की शाम को बड़ा हादसा होने से बच गया। राजधानी दिल्‍ली के इजराइल दूतावास के पास बम ब्‍लास्‍ट होने से कुछ देरे के लिए अफरातफरी मच गई। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार यह ब्‍लास्‍ट फुटपाथ के पास हुआ है। इसमें कई कारों को नुकसान हुआ है। ब्‍लास्‍ट में कई कारों के शीशे टूटे हैं। इजराइल दूतावास के पास हुए ब्‍लास्‍ट की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली है। हालांकि, यह ब्‍लास्‍ट कैसे हुआ है दिल्‍ली पुलिस अभी इसकी जांच कर रही है। दिल्‍ली में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गईं हैं। मिली जानकारी के अनुसार बम ब्‍लास्‍ट में 3 कारों को नुकसान हुआ है। यह ब्‍लास्‍ट दिल्‍ली में उस वक्‍त हुआ है जब यहां बीटिंग रिट्रीट का अयोजन हो रहा था। धमाका स्‍थल बीटिंग रिट्रीट से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर था। फिलहाल पूरे एरिया को सील कर जाचं एजेंसी इसकी छानबीन कर रही है। इस एरिया के सीसीटीवी फुटेज की तलाशी लेकर एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

8 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

8 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

8 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago