Advertisement

home

कृषि कानून के खिलाफ जिले में हेमराज वर्मा के नेतृत्व में ‘किसान पंचायत’ का हुआ आयोजन।

मोहित जौहरी@express news

पीलीभीत। जिले में किसानों की लड़ाई लड़ रहे पूर्व राज्य मंत्री हेमराज वर्मा के नेतृत्व में कृषि संबंधी तीनों काले कानून को लेकर बरखेड़ा क्षेत्र के तीन महत्वपूर्ण स्थानों महचंदी चौराहा, न्यूरिया कॉलोनी और मरौरी बाज़ार में ‘किसान पंचायत’ का आयोजन हुआ।

किसान पंचायत का आयोजन दिल्ली में चल रहे देशव्यापी किसान आन्दोलन को मज़बूती प्रदान करने के लिए एक व्यापक जनजागरण के माध्यम से क्षेत्र के आक्रोशित किसान एवं आम गरीब-मजदूर लोगों को संगठित करने के लिए किया गया।

बता दें कि दिल्ली बॉर्डर पर पिछले 89 दिनों से चल रहा है।
इस दौरान पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा ने कहा, “भाजपा ने देश के किसानों और आम ग़रीब मजदूर लोगों के साथ विश्वासघात किया है, उन्हीं की वोट के ताकत से देश की सत्ता पर काबिज़ हुए। आज वे उन्हीं के दुश्मन बन गए हैं, आज वे अपने व्यक्तिगत स्वार्थों के चलते देश के चंद पूँजीपतियों के हाथ गिरवी रख दिया है। सत्ता के अहंकार में वे इस कदर मदहोश हो चुके हैं वे देश की आम गरीब-मजदूर लोगों की पेट पर लात मारने व देश के किसानों की रीढ़ तोड़ने के लिए कृषि सुधार के नाम पर तीन काले कानूनों को जबरन थोप दिया है।
लेकिन देश का स्वाभिमानी किसान एवं गरीब-मजदूर तबका इनके कुनीतियों एवं दमनकारी रवैयों से झुकने वाला नहीं है, जबकि वह उन्हें खुलकर जवाब दे रहा है। जिसका नतीजा है कि आपके उत्तर प्रदेश के ही कई जिलों में इन भाजपाईयों का गाँव-गाँव से सामाजिक बहिष्कार हो रहा है, बाकायदा इन लोगों ने शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों में लोगों ने बुलाना बंद कर दिया। अगर हालात यही रहे तो आगे इनको इससे भी बुरे दिन देखने पड़ेंगे।

किसान पंचायत में पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा,जिलामहासचिव यूसुफ कादरी,ब्लॉक प्रमुख अरुण वर्मा,मो.इलियास, परविंदर सिंह पैरी, सोनपाल राणा,रवि रस्तोगी,विशनाथ सरकार,मनोहर साना, हरप्रशाद वर्मा,नेतराम वर्मा,राजेश कुमार,भूपराम,हीरा सिंह,शिबपद मंडल,हरीश वर्मा,जियाउद्दीन,परविंदर,विल्लु चौधरी,हीरा सिंह आदि किसान लोग मौजूद रहे

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

18 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

19 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

19 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

19 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago