Advertisement

home

UP Budget भारी हंगामे के बीच विधानसभा में पास, विपक्ष ने काटा जमकर हंगामा

@desk उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र में गुरुवार को भी भारी हंगामा हुआ। यूपी बजट को पास कराने की कार्यवाही के दौरान समाजवादी पार्टी, बहुजन समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके कुछ बाद वॉकआउट कर दिया। हालांकि इसके बाद भी योगी सरकार ने यूपी बजट 2021-22 को पास करा लिया। सदन 10 मार्च तक चलना था, लेकिन विधानसभा की कार्यवाही अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने को विपक्ष ने अलोकतांत्रिक बताया। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तय हुआ था कि सदन 10 मार्च तक संचालित किया जाएगा तो सरकार अब चर्चा से क्यों भाग रही है? नेता विधानमंडल दल कांग्रेस आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि सरकार का यह कदम पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। सरकार को आय व्यय की मांगों पर चर्चा से भागना नहीं चाहिए। हालांकि इसके बाद भी विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बता दें कि योगी सरकार ने इस बार का बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपये का पेश किया है। यह पिछले बजट से 7.3% अधिक है। योगी सरकार का दावा है कि यह बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने वाला साबित होगा, वहीं विपक्ष ने इसे चुनावी बजट करार देते हुए सिरे से नकार दिया था। विपक्ष का कहना था कि अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के पैसों को अपने बजट में दिखाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है, जो सफल नहीं होगा।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

18 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

18 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

19 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

19 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago