Advertisement

लोकतंत्र सेनानियों को मिले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के समान दर्जा :डॉ वीरेंद्र

पीलीभीत।भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति की आज नगर में स्थित एक विद्यालय में बैठक आयोजित हुई । बैठक में आपातकाल के दौरान राजनैतिक बंदी रहे लोगों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही मांग की गई कि लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समकक्ष दर्जा प्रदान किया जाए। बैठक की अध्यक्षता डॉ वीरेंद्र जैसवार ने की।

डॉ वीरेंद्र जैसवार


बैठक में कहा गया कि आपातकाल के समय आजादी की दूसरी लड़ाई लड़ी गई थी, क्योंकि तत्कालीन सरकार ने निजी स्वार्थों के चलते देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया था। लोकतंत्र की हत्या की थी, ऐसे कठिन समय में देश के राष्ट्रवादी संगठनों और उनके कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन सरकार का पूरे देश में विरोध किया, संघर्ष किया, गिरफ्तारी दीं और भीषण यातनाएं सहीं तब जाकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हो सकी।
इस दौरान लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने मांग की कि लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के समकक्ष दर्जा देकर सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। आपातकाल के समय कर्मठ, संघर्षशील जीवन जीने वाले सभी लोकतंत्र सेनानियों को स्वास्थ्य लाभ हेतु आयुष्मान योजना का लाभ भी दिया जाए। साथ ही लोकतंत्र सेनानी के दिवंगत होने के बाद उनके आश्रितों को भी सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं। बैठक में रमेश सिंह, अरविंद सिंह,अरुण कुमार वाजपेई, प्रसेनजीत सिंह,अर्जुन कुमार, चन्द्रशेखर,विकास सिंह, प्रियंक कुमार आदि शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

उज्जैन की शाही मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, मौलाना शहाबुद्दीन ने जताई कड़ी आपत्ति

बरेली: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद को ढहाए जाने को लेकर…

3 hours ago

राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारीयों ने दो ट्रकों में पशुओं से भरी गाड़ी पकड़ीं, कार्रवाई की मांग

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी ने पशुओं से भरी दो कैंटर गाड़ी…

3 hours ago

बारिश का कहर: जर्जर मकान ढहने से बुजुर्ग महिला की मौत, जलभराव में डूबी कार

बरेली। मीरगंज क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया…

3 hours ago

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

1 day ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago