Advertisement

home

सिविल बार एसोसिएशन के आलोक नगाइच बने अध्यक्ष अमित जौहरी उपाध्यक्ष।

पीलीभीत।सिविल बार एसोसिएशन के नए पदाधिकारियों के चयन के लिए आज सम्पन्न हुए चुनाव में एडवोकेट आलोक नगाइच को अध्यक्ष व सचिव पद के लिये एड0 मोहन स्वरूप को चुना गया। वहीं अमित जौहरी एड0 उपाध्यक्ष पद हेतु निर्विरोध चुने गए।
मंगलवार को सिविल बार एसोसिएशन के सम्पन्न हुए चुनाव की निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी। जिसके अनुसार, अध्यक्ष पद के दावेदार एड0 आलोक नगाइच ने 65 वोट प्राप्त किये वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी एड0 अजय कुमार सक्सेना को 30 मत मिले। सचिव पद के लिए मोहन स्वरूप एडवोकेट ने 38 मत प्राप्तहुए वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी भगवान दास शर्मा को 37 वोट व मोहन गिरी को 20 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर एड0 सुशील कुमार यादव 54 वोट प्राप्त कर विजयी बने।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु एड0 सज्जाद अली, उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती राधा रानी सहगल, एड0 अमित जौहरी, सहसचिव पद हेतु अमनवीर सिंह एड0, प्रदीप कुमार कश्यप,वहीं एड0 देव कुमार गुप्ता, ईशान कुमार गुप्ता एड0, श्री गोविंद एड0 निर्विरोध सदस्य पद हेतु चुने गए।

Express views

Recent Posts

मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी बोला जिन्न के कहने पर की हत्या

बरेली ।मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की…

6 hours ago

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

22 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

23 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

23 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

2 days ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

2 days ago