@desk
बढ़ते कोरोना संक्रमण की रफ्तार से देश में 4 मई से आयोजित होने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को रद्द, स्थगित या ऑनलाइन आयोजित करने की मांग बढ़ते जा रही है। पहले परीक्षार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की। तत्पश्चात प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी, अभिनेता सोनू सूद, महाराष्ट्र बोर्ड, शिव सेना अधिकारी अरविंद सावंत और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इसके सपोर्ट में सामने आए हैं। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री के साथ बैठक की हैं।
बोर्ड परीक्षाएं स्थगित ,जल्द जारी होगा नया शेड्यूल
बैठक में प्रधानमंत्री ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार दसवीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। 1 जून को कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए बोर्ड द्वारा नया शेड्यूल तैयार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री पोखरियाल के बीच बैठक खत्म हो गई है। बैठक में मंत्रालय के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। सूत्रों के अनुसार, पीएम को ऑनलाइन परीक्षा सहित विभिन्न संभावनाओं पर एक प्रस्तुति दी गई थी।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…