@desk
राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवा ने उपराज्यपाल अनिल बेंजल के साथ बैठक के बाद इसका ऐलान किया। वीकेंड कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होगा और सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगा। इस दौरान निजी दफ्तरों में वर्क फ्राम होम के लिए कहा गया है। केजरीवार ने बताया कि अस्पताल, एयरपोर्ट और बस या रेलवे स्टेशन जाने वालों को कर्फ्यू पास जारी किया जाएगा। दिल्ली में शादियों को सीजन चल रहा है। ऐसे में शादी वालों को भी बिना किसी परेशानी के पास जारी कर दिए जाएंगे। साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे। क्षेत्र में एक ही दिन साप्ताहिक बाजार लगेगा। जिम, स्पा, माल्स बंद रहेंगे। यानी शनिवार और रविवार को राजधानी पूरी तरह बंद रहेगी। सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही अनुमति मिलेगी। अभी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगा है, लेकिन कोरोना संक्रमण के केस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते 24 घंटों में दिल्ली में अब तक के सबसे ज्यादा 17,000 नए केस सामने आए हैं।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…