Advertisement

home

यूपी सरकार ने अगले आदेश तक 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को किया स्थगित

@desk

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है. यूपी सरकार ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए बोर्ड को अगले आदेश तक 10वीं, 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने का निर्देश दिया है. नई तारीखों पर फैसला मई में होगा. साथ ही 15 मई तक 1-12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे.

बता दें कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 29,94,312 छात्र पंजीकृत हैं, इनमें 16,74,022 छात्र और 13,20,290 छात्राएं शामिल हैं. वहीं, इंटरमीडिएट की बात करें तो इस कक्षा के लिए इस साल 26,09,501 पंजीकृत हैं, इनमें 14,73,771 छात्र और 11,35,730 छात्राएं शामिल हैं. कुल मिलाकर यूपी बोर्ड में 56,03,813 छात्र पंजीकृत हैं.

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 8 मई से शुरू होनी थीं. 10वीं की परीक्षा 25 मई को समाप्त होनी थी जबकि 12वीं की परीक्षा 28 मई को समाप्त होनी थी. लेकिन अब बोर्ड हालात की समीक्षा करने के बाद नया टाइम टेबल जारी करेगा.

परीक्षाओं से जुड़े 19 में से 17 अधिकारी कोरोना की चपेट में आ गये हैं. 19 अधिकारी हैं, जो सीधे बोर्ड की परीक्षाओं से संबंधित होते हैं, उनमें से 17 संक्रमित हैं और अस्पताल में भर्ती हैं. अपर मुख्य सचिव, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव और निदेशक कोविड-19 संक्रमित हो चुके हैं. इससे पहले राज्य के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा मंत्री उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बताया कहा था कि बोर्ड परीक्षा की नई तारीखों पर जल्द फैसला लिया जाएगा.

आपको बता दें कि इससे पहले सीबीएसई, छत्‍तीसगढ़ बोर्ड, पंजाब बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड, एमपी बोर्ड भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा कर चुके हैं.

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा-नवाबगंज मार्ग पर टला बड़ा हादसा, पुराना बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे लोग

​बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…

13 hours ago

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

2 days ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

3 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

3 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

3 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

3 days ago