Advertisement

बरेली में दोपहर एक बजे तक 40 फीसद हुआ मतदान

@desk

पंचायत चुनाव के मतदान में बरेली जिले में दोपहर एक बजे तक करीब 40 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया।इसमें नवाबगंज क्षेत्र में मतदान करीब 50 फीसद तक हो चुका है। वहीं मीरगंज में 46%, फ़तेहगंज पश्चमी में 40% और शेरगढ़ में 44% मतदान हुआ है।दोपहर से मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा दिख रही है।माना जा रहा है कि घर का कामकाज निपटाने के बाद महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निकली हैं।

इस बीच बुजुर्ग और दिव्यांगजन भी वोट डालने के लिए पहुंचे। इनमें कुछ बुजुर्ग ऐसे भी थे जिन्हें उनके बेटे या परिवार के अन्य सदस्य गोदी में उठाकर लाए।ऐसे ही कई दिव्यांगजनों को स्वजन सहारा देकर मतदान केंद्र तक लाए।यहां सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों ने उनकी मदद की और वोट डलवाया।मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं का शुरू हुआ बदस्तूर जारी है। हालांकि अब धूप काफी तेज हो गई है लेकिन लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई है।मतदान केंद्रों पर लाइन और लंबी होती जा रही है।सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

17 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

17 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

17 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

17 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago