@desk
आखिरकार हजारों करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी भगौड़े नीरव मोदी के भारत आने का रास्ता साफ हो गया। CBI के मुताबिक ब्रिटेन के गृह मंत्री ने भगोड़े हीरा व्यापारी मोदी के प्रत्यर्पण को हरी झंडी दे दी है। पंजाब नैशनल बैंक को करीब 12 हजार करोड़ रुपये की चपत लगाकर लंदन में जाकर बैठने वाला मोदी वहां की कोर्ट में इस कदम से बचने की जुगत में लगा हुआ था।
हालांकि, फरवरी में कोर्ट ने उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत होने की बात मान ली थी और उसकी सभी दलीलों को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने यह भी माना था कि नीरव मोदी ने सबूत मिटाने और गवाहों को धमकाने की साजिश रची। जमानत को लेकर नीरव मोदी के कई प्रयास मजिस्ट्रेट अदालत और उच्च न्यायालय में खारिज कर दिए गए थे क्योंकि उसके फरार होने का जोखिम रहा।
हालांकि, जानकारों का कहना है कि नीरव मोदी के पास अभी अपील का रास्ता बचा हुआ है और आदेश को वह हाई कोर्ट में चुनौती दे सकता है।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…