@desk
नई दिल्ली।कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली में एक बार फिर सख्ती लागू की गई हैं। दिल्ली में 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है, ये आज रात से लागू होगा। जिसमें बेवजह बाहर निकलने पर मनाही होगी। लेकिन जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट मिल सकती है। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के साथ एनसीआर के शहरों के लोगों के लिए भी बड़ी खबर आई है। कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली में आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया है। यह सोमवार रात 10 बजे से लागू होगा और अगले एक सप्ताह तक चलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल पत्रकार वार्ता के दौरान दिल्लीमें लॉकडाउन का एलान किया है। इसके तहत सोमवार रात 10 बजे से लेकर आगामी 26 अप्रैल तक दिल्ली में पूर्ण कर्फ्यू लगाया जा रहा है। सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल संग बैठक करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आगामी 26 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। इसके तहत आगामी 26 अप्रैल तक सामान्य गतिविधियां ठप रहेंगी, लेकिन जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है।
इस एक हफ्ते के लॉकडाउन में भी अधिकतर वही नियम लागू होंगे, जो वीकेंड लॉकडाउन के दौरान लागू हुए थे।
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…
युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…
रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…
बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…
आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…