@desk
बरेली।कोरोना के बढ़ते संकट के बीच यूपी के बरेली से खबर सामने आई है जिसमे उत्तरप्रदेश सरकार के विधायक का ही इलाज नहीं हो पा रहा है । कोरोना संक्रमित होने के बाद गंभीर हालत में पहुंचे नवाबगंज के भाजपा विधायक केसर सिंह गंगवार के बेटे विशाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है जिसने भाजपा में नीचे से ऊपर तक हलचल मचा दी। जिसके बाद राज्य सरकार के इसका संज्ञान लेने के बाद रविवार को विधायक को नोएडा के सिथार्थ अस्पताल ले जाया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक केसर सिंह 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्हें शहर के ही एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बाद में वह होम आइसोलेट हो गए लेकिन अगले दिन ही ऑक्सीजन का स्तर गिर जाने के बाद उन्हें दोबारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विधायक के बेटे का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग अपनी ही सरकार के विधायक को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं दे पा रहा है। तो ऐसे में आम आदमी की स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल होगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी जाहिर की है। फिलहाल रविवार दोपहर बाद को विधायक केसर सिंह को भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज से ग्रेटर नोएडा के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।
बरखेड़ा। पुरनापुर गांव के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कमजोर जड़ों…
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…