Advertisement

home

नासिक के अस्पताल में ऑक्सिजन लीक होने से 22 मरीजों की मौत

@desk

नासिक में ऑक्सिजन की कमी की वजह से लोगों की एक तरफ जान जा रही है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के नासिक शहर में ऑक्सिजन टैंकर से ऑक्सीजन के लीक होने की खबर सामने आई है। इस घटना में 22 मरीजों की वेंटिलेटर पर मौत हो गई।

यह घटना नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में घटी है। जहां अचानक ऑक्सिजन टैंकर से ऑक्सिजन लीक होने की वजह से पूरे अस्पताल परिसर में धुआं ही धुआं हो गया। मौके पर अधिकारियों की देखरेख में दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया गया है। नासिक की फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है। कोरोना के बढ़ते केस के बीच महाराष्ट्र के कई जिलों में ऑक्सिजन की भारी कमी है। इसकी वजह से आए दिन मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। राज्य सरकार ने भी केंद्र से अनुरोध किया था कि हवाई मार्ग के जरिए ऑक्सिजन की सप्लाई राज्य में करवाई जाए। ताकि मरीजों को सही समय पर ऑक्सिजन मुहैया हो सके और उनकी जान बचाई जा सके। नासिक की इस घटना पर महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि ज़ाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सिजन की कमी के चलते 11 मरीजों की मौत। ये सभी मरीज वेंटीलेटर पर थे।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

16 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

16 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

16 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

16 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago