अवनीश श्रीवास्तव@express views desk
पीलीभीत।जनपद में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान के दौरान दो पक्षों में विवाद के दौरान पुलिस द्वारा हुए लाठीचार्ज में एक अधेड़ की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह 9 बजे थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव जौनापुरी के रहने वाले 55 वर्षीय मिही लाल पुत्र सीता राम पोलिंग बूथ से 200 मीटर दूर से अपनी वोटर पर्ची लेकर जोनापुरी पोलिंग स्टेशन पर अपना वोट डालने गया तभी पोलिंग बूथ पर दो पक्ष वोट डालने को लेकर भिड़ गए मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया जिससे वोट डालने आये अधेड़ मिही लाल को भी पुलिस की लाठी पड़ गई जिससे वह अपनी जान बचाने के लिए पोलिंग बूथ से भागा लेकिन कमजोर होने की बजह से वह जमीन पर गिर पड़ा पुलिस ने अधेड़ की जमकर पिटाई की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायलावस्था में अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।वही एस पी किरीट कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…