@express views desk
पीलीभीत। पूर्व केबनिट मंत्री (सपा) हाजी रियाज़ अहमद का बीती रात् कोरोना की बीमारी से संक्रमित होने के कारण निधन हो गया। उपचार के दौरान इंतेक़ाल की सूचना से जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। हाजी रियाज़ अहमद को 24 अप्रैल (शनिवार) को कोरोना संक्रमण के चलते जिला अस्पताल स्थित एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसके बाद उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहांं उनका इलाज चल रहा था।इलाज से सुधार हो रहा था, लेकिन बुधवार की रात अचानक उनका निधन हो गया। जिले की राजनीति का स्तम्भ माने जाने वाले अल्पसंख्यक सभा के निवर्तमान अध्यक्ष हाजी रियाज़ अहमद पीलीभीत सदर से 5 बार विधायक और सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे। हाजी रियाज अहमद के निधन की सूचना मिलने से समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक छा गया है। वहीं अन्य दलों के लोग भी शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…
युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…
रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…
बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…
आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…