नईदिल्ली।कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। इस वायरस के खतरे के बाद अब देश पर ब्लैक फंगस का खतरा मंडरा रहा है। देशभर के कई शहरों में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं ब्लैक फंगस के बाद बिहार में व्हाइट फंगस के मामले भी सामने आने लगे। इन दोनों फंगस के बारे में लोग समझ ही रहे हैं कि एक और फंगस से देश में दस्तक दे दी है। नया मामला येलो फंगस का है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में येलो फंगस का नया मामला सामने आया है। ब्लैक फंगस, वाइट फंगस के बाद अब देश में यलो फंगस का अभी पहला मामला सामने आया है। जिससे डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है। यह वायरस मरीज के लिए जानलेवा हो सकता है। गाजियाबाद के संजय नगर का रहने वाले शख्स में ये फंगस मिला है। डॉक्टरों ने नंजल एंडोस्कोपी के बाद बतााया कि शख्स येलो फंगस से पीड़ित है।
क्या होता है यलो फंगस
डॉक्टरों के मुताबिक अब तक ये फंगस रेपटाइल्स में होता था, लकिन पहली बार ये फंगस इंसानों में देखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक ये फंगस म्युकस सेप्टिकस होता है, जो शरीर में घाव बनाता है। इन घावों को हीलिंग होने में समय लगता है और कई बार सेप्टीसीमिया पैदा कर सकता है। ये फंगस इतना खतरनाक है कि कई बार ये इंसान के शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकता है।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…