Advertisement

home

रेडक्रास सोसायटी ने पुलिस कर्मियों को वितरित किये मास्क और सैनेटाइजर

पीलीभीत।कोरोना काल में आम आदमी की सुरक्षा और सेवा करने में तत्पर रहे शहर के मुख्य चैराहो तथा शहर के अंदर तैनात पुलिस कर्मियों और होमगार्डो को आज रेडक्रास सोसायटी ने मास्क, सैनेटाइजर, और साबुन वितरित किये।

आज दोपहर साढे बारह बजे रेडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्य नकटादाना चैराहे पर एकत्रित हुए। यहां तैनात पुलिस कर्मियों और होमगार्ड जवानों को मास्क, सैनेटाइजर,और साबुन चितरित किये। इसके बाद विद्यामंदिर चैराहा, नेहरू पार्क, मरौरी ब्लाक, टीवी टाॅवर के बाहर तैनात पीआरबी, गौहनिया चैराहा, छतरी चैराहा, डिग्री काॅलेज चैराहा, नौगवां चैराहा, जाटो वाला चैराहा, बरेली दरबाजा, ड्रमंडगज चैराहा, सुनहरी मस्जिद चैराहा, छिपियान मस्जिद, चावला चैराहा, गैस चैराहे पर 102 पुलिस कर्मियो, यातायात पुलिस कर्मियों,ं होमागार्ड को मास्क, सैनेटाइजर, साबुन वितरित किये।
आज इस अभियान में सोसायटी के राज्य प्रतिनिधि कलीम अतहर खां, अमिताभ अग्निहोत्री, साकेत सक्सेना, अनिल अरोरा, विजय जायसवाल, शिवदत्त पांडेय, डाॅ.अमित कात्यान, विकास अवस्थी, सौरभ अग्रवाल,हर्षल सिंह, राजेश गंगवार तथा उनकी टीम मौजूद रही। इस सेवा कार्य के लिए पुलिस कर्मियों ने सोसायटी का आभार जताया।
राज्य प्रतिनिधि कलीम अतहर खां ने बताया कि अगले चरण में कोरोना काल में सर्वाधिक सेवा देने वाले पेट्रोल पंपों के सेल्से मैनों को यह सामग्री वितरण की जाएगी। इसके अलावा रेडक्रास सोसायटी जल्द ही कोरोना टीकाकरण कैंप का भी आयोजन करेगी। जिसमें रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों को कोरोना टीकाकरण कराया जाएगा।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

15 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

15 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

15 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

15 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago