पीलीभीत।इंडियन रेडक्रास सोसायटी ने रविवार को अपने कोरोना सुरक्षा कवच वितरण अभियान में कोरोना काल में सबसे महत्वपूण भूमिका निभाने वाली पेट्रोलपंप सेल्समेंनांे तथा स्टाफ को लाभांवित किया। उनको सेनेटाइजर, मास्क तथा साबुन वितरित किये। अभियान के तहत आज 119 लोगों को सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही साथ कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।
रविवार को दोपहर रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों ने अपने अभियान का आरंभ जिलाधिकारी आवास के सामने स्थित पेट्रोल पंप से किया। इसके बाद नकटादाना चैराहा, गौहनिया चैराहा पर तीन, नौगवा चैराहा, रिलायंस पेट्रोल पंप, असम चैराहा के पास स्थिति चार पेट्रोल पंप तथा रोडवेज के पास स्थित पेट्रोल पंप पर मास्क सैनेटाइजर और साबुन का वितरण किया। अभियान के दौरान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसियेशन के अध्यक्ष आलोक गोयल तथा यूपी पीसीयू के सभापति दर्जा राज्य मंत्री सुरेश गंगवार ने भी वितरण कार्यक्रम में भाग लेकर रेडक्रास सोसायटी के प्रयासों की सराहना की। इस अभियान मे कुल 119 पेट्रोल पंप सेल्समैन तथा स्टाफ को कोरोना सुरक्षा कवच का वितरण किया गया। इस अभियान में रेडक्रास सोसायटी के राज्य प्रतिनिधि कलीम अतहर खां, आजीवन सदस्य अमिताभ अग्निहोत्री, रमाकांत शर्मा, साकेत सक्सेना, अनिल अरोरा, सौरभ अग्रवाल, हर्षल सिंह, अमित शर्मा शामिल थे। अब इस अभियान के तहत शहर की बाजार में बिना मास्क घूमने वालों को मास्क वितरित किये जाएंगे। इसके अलावा वृद्धा आश्रम, तथा पोस्ट आफिसों में वितरण अभियान होगा।
बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…
बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…
बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में पीड़िता की…
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…
लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…
बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…