पीलीभीत। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से वृद्ध सेवा आश्रम और रेलवे स्टेशन पर जीआरपी, आरपीएफ स्टाफ को मास्क सैनिटाइजर, साबुन और पल्स ऑक्सीमीटर वितरित किए गए। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्यों ने फादर्स डे के अवसर पर वृद्ध सेवा आश्रम में पहुचकर वहां रह रहे वृद्ध जनों को कोराना से बचाव के सहायक उपकरण वितरित किए। सदस्यों ने वृद्धों का हालचाल जाना, कोरोना से बचाव के लिए उनको मास्क सैनिटाइजर साबुन का वितरण किया। वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के इस प्रयास की सराहना की और सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
इसके बाद सभी सदस्य पीलीभीत जंक्शन पर पहुंचे जहां उन्होंने राजकीय रेलवे पुलिस थाना तथा रेलवे सुरक्षा बल के थाने पर पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात जवानों को मास्क सैनिटाइजर और साबुन वितरित किए। रेलवे प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया और मास्क वितरण किया। रेलवे अधीक्षक तथा मुख्य वाणिज्य अधीक्षक और ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मियों को भी मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए।
वितरण कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य प्रतिनिधि कलीम अतहर खान, आजीवन सदस्य रमाकांत शर्मा, अमिताभ अग्निहोत्री, राकेश कुमार, सौरभ अग्रवाल, अमित शर्मा, अमित वर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे। राज्य प्रतिनिधि कलीम अतहर ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी अपना कोरोना से बचाव के लिए यह जागरूकता अभियान जारी रखेगा।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…