Advertisement

स्कूलों द्वारा RTE एक्ट के तहत बच्चों का दाखिला न लेने पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

पीलीभीत। प्राइवेट पब्लिक स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें गरीब वर्ग के बच्चों को निःशुल्क देने के प्रावधान है।किंतु इसे लागू करने के लिए इन स्कूलों में पूरी तरह से पालना नहीं हो पा रही है। जिसको लेकर आज नेहरु पार्क में दर्जन भर अभिभावकों ने धरना दिया।

न्यायालयों के भारी दबाव तथा सरकारों द्वारा बार बार भर्ती संबंधी निर्देश जारी किए जाने के बावजूद पब्लिक स्कूलों के धन्ना सेठों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। सरकार की लाख कोशिशों का इन पर कोई असर नहीं हो रहा है। दरअसल पब्लिक स्कूलें अब पैसे कमाने के कारखानों में तब्दील हो चुकी है उन्हें गरीब वर्ग के बच्चों की जरा भी फिक्र नहीं है उनकी नियत में ही खोट है वे अपनी इच्छा से गरीब बच्चों को और वह भी फ्री में शिक्षा देने के लिए कतई तैयार नहीं है। इसी समस्या के तहत तमाम अभिभावकों ने नेहरू पार्क में धरना प्रदर्शन कर स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों में अरविंद देवल,नीरज कुमार,शेर सिंह,सर्वेश गंगवार,राकेश, रोहित,धर्मेंद्र, अवनीश आदि शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

14 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

14 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

14 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

14 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago