@desk
पीलीभीत।पूरनपुर रोड स्थित मानकों के विपरीत कॉलोनी विकसित हो रही है। सूत्रों की माने तो राजस्व विभाग के कुछ भृष्ट कर्मचारियों की सांठ गांठ से इस कारनामे को बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। आपको बता दें कि पूर्व में भी इस कॉलोनी के कॉलोनाइजर विवादों के घेरे में रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विवादित रामेश्वरम कॉलोनी का न तो कोई नक्शा पास है और न ही भूमि 143 में दर्ज है।बता दें कि विवादित भूमि में अभिलेखों के अनुसार एक हिस्सा सरकारी तालाब का भी है जिसको कॉलोनाइजरों द्वारा पाट दिया गया है। जिसको लेकर कॉलोनी विवादों में रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले एस डी एम द्वारा भी इस विवादित कॉलोनी के मालिकों को हिदायत देते हुए फटकार लगी थी और किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य हेतु रोक लगा दी गयी थी। किन्तु कुछ के भृष्ट सरकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से कॉलोनाइजर अवैध प्लाटिंग बिना किसी मानक के पूरा किये बगैर किये जा रहे हैं।
अवैध रूप से काटी जा रही इस रामेश्वरम कॉलोनी कालोनी के निर्माण में भृष्ट कर्मचारियों की भूमिका भी पूरी तरह संदिग्ध प्रतीत ही रही है। अब देखना ये है कि ईमानदार छवि वाले जिलाधिकारी कॉलोनाइजरों पर कोई कार्यवाई करते हैं या नही।
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र मारवाड़ीगंज इलाके में सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने मोबाइल…
युवती के परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा। गैर समुदाय…
रिपोर्ट:विमलेश कुमार बरखेड़ा : बरखेड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक युवक का शव मिलने…
बरखेड़ा: बरखेड़ा कस्बे में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा…
आरोपियों से 35 लाख रुपये नकद,चार मोबाइल फोन और दो फर्जी आधार कार्ड बरामद बरेली।…
बरेली ।फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की हालत दिन व दिन बदतर होती जा रही है। कस्बे…