@desk:उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम को बुलंदशहर के नरौरा स्थित बांसी घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ में होगा। बता दें कि बीजेपी के फायर ब्रांड नेता कल्याण सिंह का बीते कल की रात 89 साल की उम्र में लखनऊ के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे देश में शौक की लहर है। वे काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कल्याण सिंह राजस्थान और हिमाचल के पूर्व राज्पाल भी रह चुके हैं।
अमित शाह बोले- उनकी भरपाई मुश्किल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलीगढ़ के अतरौली में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कल्याण सिंह जी का इस दुनिया से चले जाना भाजपा के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने के साथ भाजपा ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खोया है। देशभर और विशेषकर उत्तर प्रदेश के दबे-कुचलों और पिछड़ों ने अपना एक हित चिंतक गंवाया है।
-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलीगढ़ के अतरौली में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी।
-पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर अलीगढ़ के अतरौली पहुंचा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अतरौली पहुंचे और कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
-मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती समेत तमाम केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक व नेता कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर नरौरा भी जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए पूरी तैयारी कर ली है। दोपहर बाद 3:00 बजे कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…