Advertisement

Categories: home

अफगानिस्तान में आफत के बीच हो रही लूट, 3000 में पानी और 7000 में मिल रहा एक प्लेट खाना

@desk
अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) के कब्जे और वहां पर गोलीबारी के बीच अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। लोग किसी भी हालत में देश छोड़कर निकलना चाहते हैं। वहीं अफगानिस्तान में फंसे भारत समेत दूसरे देश के नागरिक भी अपने देशों में वापसी की राह देख रहे हैं। भारत से लेकर अमेरिका समेत दूसरे देश अफगानिस्तान (Afghanistan) से अपने नागरिकों को निकालने में जुटे हैं। ऐसे में अपनी जान बचाने के लिए काबुल एयरपोर्ट पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। यहां पर अफगानिस्तान नागरिकों समेत करीब 10 लाख से भी ज्यादा लोगों की भीड़ है। अफगानी अपनी जान बचाने से लेकर दूसरे देशों में जाने के लिए एयरपोर्ट पर पड़े हैं। वहीं इसबीच कुछ लोग मौके का फायदा भी उठा रहे हैं। इसका अंदाजा यहां मिल रहे पानी और खाने के दामों को देखकर ही लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं यहां मेडिकल सेवाएं भी लगभग ठप पड़ी है।

एक अंग्रेजी एजेंसी के मुताबिक, काबुल एयरपोर्ट (Kabul Airport) पर जमा लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए भारी भरकम रकम देनी पड़ रही है। कुछ लोग यहां पर एक प्लेट खाने के 90 से 100 अमेरिकी डॉलर यानि 7000 से 7500 रुपये वसूल रहे हैं। वहीं पानी की बोतल 40 डॉलर यानि करीब 3000 रुपये में बेची जा रही है। कुछ लोग ऐसे समय में भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है। एजेंसी के मुताबिक, काबुल एयरपोर्ट पर पहुंचे एक अफगानिस्तानी नागरिक ने बताया कि उन पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ तालिबानी उन्हें जान से मारने के लिए उतारू हैं तो दूसरी तरफ खाने पीने का सामान को ऊंची कीमतों में बेचकर भूखा मरने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
अफगानिस्तान से निकलने के लिए बेताब हैं लोग
अफगानिस्तान में फंसे दूसरे मूल के ही नहीं इस देश के लोग भी यहां से निकलने के लिए जैसे तैसे कर एयरपोर्ट तक पहुंच रहे हैं। बच्चे महिलाएं कचरे और गंदे पानी के पास घंटों बैठने को मजबूर है। लोग किसी भी तरह से अफगानिस्तान से निकलना चाहते हैं। काबुल एयरपोर्ट की कई सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिनमें साफ देखा जा सकता है कि कांटेदार तारों के बीच लोगों की भारी भीड़ घिरी हुई है।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

14 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

14 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

14 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

14 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago