Advertisement

Categories: home

अफ़ग़ानिस्तानः सामने आए टोलो न्यूज के रिपोर्टर जियार याद, तालिबान के हाथों मारे जाने की खबर बताई फर्जी

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल में तालिबान (Taliban) ने टोलो न्यूज़ के रिपोर्टर जियार याद की हत्या कर दी। थोड़ी देर पहले टोलो न्यूज़ ने ये खबर ब्रेक की थी। जिसके बाद इस मामले में अब नया मोड़ सामने आ गया है। टोलो न्यूज़ के रिपोर्टर जियार याद अब खुद सामने आकर कहा है कि ‘रिपोर्टिंग के दौरान काबुल की न्‍यू सिटी में उन्हें पीटा गया था। रिपोर्टर ने कहा कि कैमरा, तकनीकी उपकरण और मेरा निजी मोबाइल भी छीन लिया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने मेरी मौत की खबर फैला दी जो कि झूठ है। जियार याद ने बताया कि तालिबान ने बख्‍तरबंद लैंड क्रूजर से निकलकर बंदूक की बट से मुझे मारा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि टोलो न्यूज ने भी अपनी वेबसाइट पर बाद में लिखा कि काबुल में हाजी याकूब चौराहे पर गरीबी और बेरोजगारी पर रिपोर्टिंग के दौरान तालिबान ने ज़ियार खान (Ziyar Khan) और उसके कैमरामैन के साथ मारपीट की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की पिछले महीने भारतीय पत्रकार दानिश ​​सिद्दीकी की तालिबान ने अफगानिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि हत्या करने से पहले दानिश के साथ बर्बरता की गई थी। रिपोर्ट में उसके शरीर पर कई जगह गोलियों के निशान मिले थे। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट काबुल स्थित भारतीय दूतावास के द्वारा जारी की गई थी। पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत के बाद तालिबान ने 17 जुलाई को एक बयान जारी किया था। तालिबान ने दानिश सिद्दीकी के निधन पर तालिबान ने शोक जताया था। रॉयटर के फोटो जॉर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी कंधार में अफगान सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच चल रही झड़पों को कवर कर रहे थे। उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर मेला स्थल से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा।स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मेला देखने आए एक व्यक्ति की…

11 hours ago

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

2 days ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

2 days ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

2 days ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

2 days ago