अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल में तालिबान (Taliban) ने टोलो न्यूज़ के रिपोर्टर जियार याद की हत्या कर दी। थोड़ी देर पहले टोलो न्यूज़ ने ये खबर ब्रेक की थी। जिसके बाद इस मामले में अब नया मोड़ सामने आ गया है। टोलो न्यूज़ के रिपोर्टर जियार याद अब खुद सामने आकर कहा है कि ‘रिपोर्टिंग के दौरान काबुल की न्यू सिटी में उन्हें पीटा गया था। रिपोर्टर ने कहा कि कैमरा, तकनीकी उपकरण और मेरा निजी मोबाइल भी छीन लिया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने मेरी मौत की खबर फैला दी जो कि झूठ है। जियार याद ने बताया कि तालिबान ने बख्तरबंद लैंड क्रूजर से निकलकर बंदूक की बट से मुझे मारा था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि टोलो न्यूज ने भी अपनी वेबसाइट पर बाद में लिखा कि काबुल में हाजी याकूब चौराहे पर गरीबी और बेरोजगारी पर रिपोर्टिंग के दौरान तालिबान ने ज़ियार खान (Ziyar Khan) और उसके कैमरामैन के साथ मारपीट की है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की पिछले महीने भारतीय पत्रकार दानिश सिद्दीकी की तालिबान ने अफगानिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि हत्या करने से पहले दानिश के साथ बर्बरता की गई थी। रिपोर्ट में उसके शरीर पर कई जगह गोलियों के निशान मिले थे। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट काबुल स्थित भारतीय दूतावास के द्वारा जारी की गई थी। पत्रकार दानिश सिद्दीकी की मौत के बाद तालिबान ने 17 जुलाई को एक बयान जारी किया था। तालिबान ने दानिश सिद्दीकी के निधन पर तालिबान ने शोक जताया था। रॉयटर के फोटो जॉर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी कंधार में अफगान सुरक्षाबलों और तालिबान के बीच चल रही झड़पों को कवर कर रहे थे। उसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।
बरेली ।कार्तिक पूर्णिमा के दिन हजारो श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाई। रामगंगा तट पर…
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली एम्स से पति का शव लेकर घर लौट रही प्रियंका की कार…
बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20…
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…