Advertisement

Categories: home

NEET MDS 2021: महाराष्ट्र कॉलेजों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

NEET MDS 2021: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र 26 अगस्त से नीट एमडीएस 2021 ( NEET MDS 2021) के माध्यम से महाराष्ट्र कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। पंजीकरण प्रक्रिया शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए महाराष्ट्र राज्य में राज्य सरकार / निगम / सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त निजी / अल्पसंख्यक दंत चिकित्सा संस्थानों में स्नातकोत्तर दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होगी। उम्मीदवार एमएएचसेट की आधिकारिक साइट mahacet.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार जो उम्मीदवार नीट एमडीएस 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं और महाराष्ट्र राज्य में राज्य सरकार / निगम / सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त निजी और अल्पसंख्यक कॉलेजों में डेंटल कोर्स की उपलब्ध सीटों के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें 29 अगस्त 2021 तक पंजीकरण जमा करना होगा।

सभी पंजीकृत या योग्य उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर डेंटल प्रवेश के लिए 26 अगस्त से 30 अगस्त, 2021 के बीच सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवार नीचे पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।
नीट एमडीएस 2021: पूरा शेड्यूल
ऑनलाइन पंजीकरण करने की प्रारंभिक तिथि – 26 अगस्त 2021
ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि – 29 अगस्त 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि – 26 अगस्त से 30 अगस्त 2021
सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन – 27 अगस्त, 2021
योग्य उम्मीदवारों की ऑनलाइन वरीयता फॉर्म भरने की प्रक्रिया – 27 अगस्त से 31 अगस्त 2021
पंजीकृत उम्मीदवारों की प्रोविजनल मेरिट सूची की तिथि – 2 सितंबर, 2021
नीट एमडीएस की पहली चयन सूची जारी होने की तिथि – 4 सितंबर 2021
प्रथम सीएपी दौर के लिए आवंटित कॉलेज में शामिल होने की अंतिम तिथि – 9 सितंबर 2021
प्रस्तुत जानकारी का उपयोग नीट एमडीएस 2021 महाराष्ट्र राज्य अनंतिम मेरिट सूची तैयार करने के लिए किया जाएगा। प्रवेश से पहले प्रत्येक दौर के दौरान प्रवेश के लिए रिपोर्टिंग पर कॉलेज स्तर पर भौतिक दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी।

Express views

Recent Posts

बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आगाज़, 15 जून से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होगा ‘योग सप्ताह’

बरेली। "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है" इसी संदेश को जन-जन…

4 hours ago

पति से छुटकारा पाने को पत्नी ने पति पर लगाया मासूम पुत्री से दुष्कर्म करने का आरोप,जांच में शिकायत झूठी निकली।

बरखेड़ा। एक महिला ने अपने पति पर तीन वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म करने…

1 day ago

विधायक विवेक वर्मा ने बुजुर्गों को कराया भोजन, लिया आशीर्वाद

बरखेड़ा।बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा तथा व्यापार फैंस क्लब बीसलपुर के द्वारा आज  शुक्रवार को दोपहर वृद्धाश्रम…

1 day ago

320 किलो डोडा पोस्त के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

  बरेली (फतेहगंज पश्चिमी)। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

​बरखेड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक को लाठी-डंडों से बेरहमी…

1 day ago

रोहिलखंड बस चालक की मौत पर फूटा ड्राइवरों का गुस्सा, किया चक्का जाम

बरेली।रोहिलखंड क्षेत्र के बस चालक प्रमोद यादव की मृत्यु के बाद चालक समुदाय में भारी…

2 days ago