Advertisement

Categories: home

रामेश्वरम कालोनी का एक और मामला, बिना अनुमति के ही अनुसूचित वर्ग के लोगों की जमीन की खरीद फरोख्त जारी

रिपोर्ट- मोहित कुमार जौहरी
पीलीभीत।पीलीभीत-आसाम राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे अबैध रूप से विकसित की जा रही रामेश्वरम कालोनी में एक और मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार अविकसित रामेश्वरम कालोनी की गाटा सं0 18 खरीदने हेतु जमीदारी विनाश एव्र भूमि सुधार अधिनियम की धारा 157एए के तहत आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं की गई है। जबकि मा0 उच्च न्यायालय प्रयागराज ने एक आदेश कहा था कि किसी भी जमीन को खरीदने से पहले नियमानुसार पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य है भले ही जमीन खरीददार अनूसूचित जाति का ही क्यों न हो। जबकि रामेश्वरम बिल्डर फर्म के पार्टनर यासीन कादरी ने राजस्व विभाग के भृष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से पीलीभीत आसाम राष्ट्रीय मार्ग के किनारे गांव पिपरा भगु परगना तहसील व जिला पीलीभीत स्थित भूमि खसरा 14 एव्र 21 क्षेत्रफल 05750 हे0 खसरा सं0, 15क्षे0 03040,खसरा सं0 16व17 क्षे0 05830 हे0 भूमि के पूर्ण अंश का कृषि भूमि के अंर्तगत बैनामा कराया था। जिसको विना मानचित्र स्वीकृत कराये आवासीय रूप में क्रेताओ को रजिस्टी कर दी गई। सूत्रअनुसार, रामेश्वरम कालोनी में एक और मामला सामने आया है, जिसमें गाटा सं0 18 के कुल रकवा 00280 हे0 कृषि भूमि महेश कुमार , राजकुमार, दीनदयाल, सीताराम और तुलसा देवी के नाम दर्ज खतौनी है जोकि अनुसूचित जाति के संक्रमणीय भूमिधर हैं अनुसूचित जाति के संक्रमणीय भूमिधर उल्लिखित काश्तकारों से जमीन खरीदने हेतु कातिब सरवत उल्ला ने 27 जनवरी 21 को इकरारनामा पंतीकृत कराया और 19 अप्रैल 21 को चपरासी कालोनी निकट आवास विकास कालोनी निवासी पिछड़ी जाति के राजेश कुमार कश्यप की पत्नी मनोज कुमारी के नाम गाटा संख्या 18 के रकवा 125ण्46 बर्गमीटर जमीन का आवासीय भूमि के रूप में काश्तकार से बैनामा कराकर स्टाम्प चोरी सहित जमीदारी विनाश एव भूमि सुधार अघिनियम की घारा 157एएऔर मा0 उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश की घज्जियां उड़ाने संबधित कई नियमों की अवहेलना रामेश्वरम कालोनी फर्म द्वारा की गई है।रामेश्वरम कालोनी द्वारा लगातार की जा रही अनियमिततओं को देखते हुए राजस्व विभाग के भृष्ट अधिकारियों, व कर्मचारियों, की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है। अब देखना ये है कि ईमानदार छवि के जिलाधिकारी द्वारा इन भृष्ट कर्मचारियों और भूमाफिया रामेश्वरम कालोनी के साझेदार यासीन कादिरी पर कब तक कार्यवाही की जाती है।

Express views

Recent Posts

खेत से मिट्टी निकालने के विवाद में युवक की ट्रेन से कटकर संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

​बरखेड़ा । थाना क्षेत्र के सिसईया गांव में सोमवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20…

23 hours ago

बच्चों के विवाद के बाद मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरगापुर खुर्द निवासी रामसिंह पुत्र हेमराज ने पुलिस को दी…

1 day ago

अज्ञात चोरों ने 7 बंद घरों को बनाया निशाना,नकदी सहित लाखों की चोरी

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। शनिवार की रात को गांव सहसा में अज्ञात चोरों ने 7 बंद…

2 days ago

चाय बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, किसान का साल भर का गल्ला व गृहस्थी राख 

बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रविवार सुबह चाय बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर में अचानक…

2 days ago

असंतुलित बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

​बरखेड़ा। पीलीभीत–बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक अनियंत्रित बाइक ने आगे चल…

2 days ago

नकली DRI अफसर बन लूटा सोना,312 वोर तमंचा, एक जिन्दा कारतूस सहित,आरोपी गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक…

2 days ago