Advertisement

Categories: home

डीआरएम के निरीक्षण की सूचना से जंक्शन के सभी कार्यालयों में मची खलबली

बरेली। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश आज यानि मंगलवार को बरेली जंक्शन का निरीक्षण कर सकते है। उनके आने की सूचना मिलते ही जंक्शन के सभी कार्यालयों में खलबली मची रही ।
अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक सभी अपना रिकॉर्ड मेंटेन करने में जुटे है। डर है कि कहीं डीआरएम पिछली वार की तरह इस बार भी कहीं कोई बड़ी कार्रवाई न कर जाएं।

हरदुआगंज और चंदौसी के निरीक्षण पर निकले थे डीआरएम दरअसल, मुरादाबाद मंडल के डीआरएम तरुण प्रकाश सुबह ही मंडल के हरदुआगंज और चंदौसी स्टेशनों के निरीक्षण पर निकले है। बरेली जंक्शन के अधिकारियों को सूचना मिली कि वहां से लौटते समय वह बरेली जंक्शन का भी निरीक्षण कर सकते है। इसके बाद से जंक्शन पर साफ-सफाई से लेकर अधिकारियों के कार्यालयों तक सभी अपने काम में जुट गए। बताया जा रहा है कि डीआरएम शाम को चार से पांच बजे के बीच बरेली जंक्शन पहुंच सकते है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago