एल आई सी ने सामाजिक सहयोग की प्रतिबद्धता में भेंट की चिकित्सीय सामग्री
एल आई सी की 65 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर बरेली मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबन्धक श्री महेश चंद्र वर्मा ने मण्डल की टीम के साथ स्थानीय जिला महिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका श्रीमती अलका शर्मा को मरीजों हेतु चार स्ट्रेचर,चार व्हील चेयर, छह मरीजों के लिए स्टूल और ओ पी डी हाल के लिए दस सीलिंग पंखों को भेंट किया । वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए वरि मण्डल प्रबन्धक महोदय ने कोरोना परिवेश में मरीजों के समुचित देखभाल हेतु अधीक्षिका के कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा की और चिकित्सीय स्तर पर भविष्य में एल आई सी के सामाजिक योगदान और सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दोहराया । श्री वर्मा ने कहा एल आई सी बरेली मण्डल इस प्रकार के सहयोग हेतु सदैव तत्पर रहेगा ।
कार्यक्रम में श्री अजय पाल गंगवार,श्री हरीश सिधवानी का सराहनीय योगदान रहा । इस मौके पर एल आई सी ने जिला अस्पताल में उपस्थित सभी कर्मचारियों और मरीजों को कोरोना सुरक्षा के मास्क और बैग बांटे । कार्यक्रम में प्रबन्धक श्री सुधीर अग्रवाल,आर सी लोहानी, श्री प्रदीप,संतोष शर्मा,करुणेश सत्संगी व संजीव गुप्ता उपस्थित रहें ।
पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…
पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…
पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…
गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…