Advertisement

Categories: home

माह के अंत तक शुरू हो जाएगा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन

बरेली। शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी तेज हो गई है। स्वालेनगर में बनाए जा रहे चार्जिग स्टेशन का काम जल निगम की संस्था सीएंडडीएस कर रही है। इस चार्जिंग स्टेशन बनने के साथ ही वातानुकूलित सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत इस स्टेशन को बनाने का काम अगस्त में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अधिकारी अब सितंबर के अंत तक पूरा कराने का दावा कर रहे हैं। इसी महीने शासन से 25 वातानुकूलित बसों के भी मिलने की बात अफसर बता रहे हैं। इन बसों का संचालन शुरू होते ही शहर के लोगों के लिए स्थानीय यातायात आसान हो जाएगा।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना है। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से रूट तय करने का साथ स्टॉपेज तय करने का काम भी किया जा चुका है। इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण नगर निगम को करना है। स्मार्ट सिटी के तहत स्वालेनगर में निर्माण शुरू कराया जा चुका है। बिल्डिंग निर्माण कार्य 95 प्रतिशत तक काम हो जाने की बात कही जा रही है। चार्जिग प्वाइंट लगाने का काम भी जल्द पूरा होने की संभावना है। जीपीएस लगा होने से मिलती रहेगी लोकेशन
सिटी बसों के संचालन को लेकर मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने रोडवेज, ट्रैफिक और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करके चर्चा की थी। जीपीएस सिस्टम से संचालित इन बसों को अत्याधुनिक पद्धतियों से लैस किया जाएगा ताकि यात्रियों को बस की लोकेशन मिलती रहे और उन्हें अनावश्यक रूप से स्टैंड पर प्रतीक्षा न करनी पड़े। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि बरेली में मुद्रिका के पैटर्न पर भी सिटी बस चलाई जाएंगी ताकि शहर में एक से दूसरी जगह तक जाने के लिए अलग अलग बसें न बदलनी पड़ें। शहर में चलने वाली वातानुकूलित बसों के संचालन के लिए सितंबर तक चार्जिंग स्टेशन शुरू होने की संभावना है। इसके लिए लगातार समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को भी कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। -बीके सिंह, वरिष्ठ महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

13 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

13 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

13 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

13 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago