Advertisement

Categories: home

बंधक बनाकर डकैतों ने लूटा लाखों का सामान व नकदी

बरेली। नवाबगंज में डकैतों ने बंधक बनाकर लूटा लाखों का सामान व नकदी। इतनी बड़ी डकैती पड़ने से नवाबगंज पुलिस में हड़कंपमचा हुआ है। कुंडरा चौकी के ग्राम बरौर में चोरों ने जलीस अहमद के घर में घुस कर घर वालों को बंधक बनाकर कार, लाखों की नकदी, कई तोला सोने चांदी के ज़ेवर लूटे। इतनी बड़ी डकैती पड़ने से नवाबगंज में हड़कंप मचा हुआ है। बताते चलें कि लकड़ी व सीमेंट कारोबारी के घर करीब 25 लाख का डाका डालने वाले बदमाश कारोबारी की लूटी हुई कार हाईवे पर छोड़कर भाग गए।साेमवार आधी रात हथियारों से लैस होकर घर में घुसे करीब दर्जन भर नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। कारोबारी सहित परिवार के सभी सदस्यों को जहां गन प्वाइंट पर एकत्रित कर बंधक बना लिया।वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद सदस्यों के हाथ पैर बांधकर फरार हो गए।पीड़ित परिजनों की मानें तो बदमाश घर में रखी 12 लाख की नकदी सहित 10 तोले सोने चांदी के जेवरात ले गए है।हालांकि पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Express views

Recent Posts

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मेगा स्वास्थ्य शिविर में जिला क्षय रोग केंद्र ने किया टीबी के प्रति जागरूक

पीलीभीत। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर  तक देशभर में सेवा संकल्प अभियान एवं ‘सेवा पखवाड़ा’…

1 day ago

पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

​ पीलीभीत।पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 day ago

शातिर अपराधी असगर अली 6 माह के लिए हुआ जिला बदर

  पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के…

1 day ago

जिलाधिकारी ने देवीपुरा गौशाला का किया औचक निरीक्षण

गौशाला में व्यवस्थाओं से असंतुष्ट जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी का…

1 day ago

16 वर्षीय नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगाया पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया…

3 days ago