बरेली। बरेली में मंगलवार काे बेसिक स्कूलों का निरीक्षण शासन की टीम कर रही है। अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप की अगुवाई में टीम मूलभूत सुविधाओं और शैक्षिक गुणवत्ता की जांच कर रही है। पहले यह जांच सोमवार को होनी थी। जो आज मंगलवार को हो रही है। तीन और चार सितंबर को प्रदेश के 38 जिलों के स्कूलों का निरीक्षण किया गया था। सोमवार से बरेली सहित 31 जिलों में निरीक्षण होना था। अपर शिक्षा निदेशक के आने के चलते सभी स्कूल प्रधानाचार्य और स्टाफ के सदस्य अलर्ट थे।
टीम को कस्तूरबा गांधी स्कूलों और बीआरसी की भी जांच करनी है। 11 बजे तक जब निरीक्षण शुरू नहीं हुआ तो स्टाफ ने राहत की सांस ली। लखनऊ में विशेष कार्य के चलते अपर शिक्षा निदेशक सोमवार को निरीक्षण के लिए नहीं आ पाईं। अब मंगलवार को निरीक्षण होगा। निरीक्षण के दौरान आपरेशन कायाकल्प के कामकाज, पाठ्य पुस्तकों के वितरण की स्थिति, कार्यपुस्तिका की आपूर्ति, ढुलाई और वितरण की प्रगति, छात्रों के बैठने की व्यवस्था आदि की जांच होगी। इसकी रिपोर्ट भी आनलाइन जमा होगी।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…