Advertisement

Categories: home

भाजपा का राजनैतिक आचरण जन विरोधी – राजेन्द्र चौधरी मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा

बरेली।आज सर्किट हाउस बरेली पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी जी ने एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया जिसमें उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भाजपा ने सदैव जनता को धोखा दिया कभी अपने संकल्प पत्र को पूरा नहीं किया तथा पूरी व्यवस्था को तहस-नहस किया 2022 में सरकार बनने पर सभी भाजपा दिए हुए कार्यों का जांच कराएंगे भाजपा के वादा खिलाफी की भाजपा के भ्रष्ट आचरण की जांच होगी विकास के झूठे आंकड़ों की जांच होगी भाजपा के नेताओं की विधायकों की जांच होगी । किसान की आय दुगुनी करना सिर्फ एक जुमला था आज किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है आज किसान करजू में है आत्महत्या कर रहे हैं और परेशान होकर आंदोलन करने को बाध्य है ।
2022 में आय दुगनी होने की बात दूर की है जो किसानों की आर्थिक स्थिति थी उसे भी भाजपा ने बर्बाद कर दिया उनके फसल के उत्पादन का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है , कानून व्यवस्था पर बोलते हुए राजेंद्र चौधरी जी ने बताया की उत्तर प्रदेश की कानून वस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है अखिलेश यादव जी ने अपनी सरकार में अंतरराष्ट्रीय स्तर की पुलिसिंग की व्यवस्था डायल 100 के माध्यम से उत्तर प्रदेश को प्रदान की इसको वर्तमान की भाजपा की योगी सरकार ने पूरी तरीके से बर्बाद कर दिया । भाजपा के लोग इतिहास नहीं जानते। आपातकाल के बाद कांग्रेस भी यूपी समेत कई राज्यों में शून्य हो गई है ।साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर राजेंद्र चौधरी जी ने अपने विचार रखे ।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से मौजूद रहे समाजवादी पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी जी , मणेन्द्र मिश्रा मशाल समाजवादी अध्ययन केंद्र के संस्थापक , जिला अध्यक्ष अगम मौर्य , महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी , पूर्व मंत्री आताउर रहमान , सतेंदर यादव , विजयपाल सिंह आदि प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

12 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

12 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

13 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

13 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago