बरेली। लाल फाटक फ्लाईओवर पर रेलवे ने काम तेज कर दिया है। काम तेजी से किया जा सके इसके लिए बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। 90 दिन में काम पूरा करने के लिए रेलवे ने काम को कई हिस्सों में बांटकर प्रशासन को एक चार्ट सौंप दिया है। लाल फाटक फ्लाईओवर पर रेलवे ने काम तेज कर दिया है। काम तेजी से किया जा सके इसके लिए बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। उन्हें बदायूं रोड से होकर निकाला जा रहा है। नब्बे दिन में काम पूरा करने के लिए रेलवे ने काम को कई हिस्सों में बांटकर प्रशासन को एक चार्ट सौंप दिया है। चार्ट के मुताबिक 30 नवंबर तक रेलवे लाल फाटक पर अपने हिस्से का पूरा का कर लेगा।
रेलवे के जारी चार्ट के मुताबिक, तीस सितंबर तक पिलर के सभी फाउंडेंशन तैयार कर शटरिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। 31 अक्तूबर तक सभी छह पिलर की शटरिंग के साथ स्टील पाइपिंग के साथ चार पिलर पूरी तरह से तैयार कर लिए जाएंगे। नवंबर में पांच नंबर और छह नंबर पिलर का काम भी पूरा कर लिया जाएगा।
दूसरी ओर सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह का कहना है कि सेतु निगम तेजी से काम कर रहा है। बदायूं रोड पर सेतु निगम का काम लगभग पहले ही पूरा हो चुका हैं। कैंट क्षेत्र में पिलर तैयार कर उनके लिंटर डालने का काम शुरू किया जा चुका है। सर्विस रोड के लिए पेड़ ट्रांसलोकेट कर दिए जाएंगे। बताया कि नवंबर के अंत तक सेतु निगम अपने हिस्से का काम पूरा कर लेगा।
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…
बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…
पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार, को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…
बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…
बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…