Advertisement

Categories: home

वाहनों की चैकिंग के दौरान सात किलो अफीम के साथ चार गिरफ्तार, दो लाख कैश भी बरामद

बरेली।बरेली में पुलिस ने अफीम की तस्करी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस को सात किलो अफीम भी बरामद हुई है। चारो लोगों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने चारो पर एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही तस्करी के और भी लिंक पता करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि चारो के पास से बरामद अफीम की कीमत करीब 25 लाख रुपये होगी।

वाहनों की चैकिंग के दौरान मिली सूचना
दरअसल, पुलिस सिरौली पेट्रोल पम्प के सामने संदिध वाहनों और व्यक्तियों की चैकिंग कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि कुछ लोग अंजनी तिराहा पर अफीम की खरीददारी कर रहे है। सूचना पर एसआई अशोक कुमार सिंह ने दबिश दी। पुलिस को देखकर चारो ने भागने की कोशिश मगर पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस को करीब 7 किलो अफीम, पौने दो लाख रुपये कैश समेत अन्य सामाना बरामद हुआ है।

पूछताछ में बताया झारखंड से लाते थे अफीम
पुलिस की पूछताछ में चारो ने बताया कि यह लोग अफीम को झारखण्ड से लाते है। इसके बाद उसे तैयार करके इसे पंजाब, हरियाणा, और उसके आस-पास के राज्यो में बेचते थे। पुलिस की माने तो इसकी कीमत अन्तराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपये की है।

Express views

Recent Posts

प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट, मासूम बच्चों समेत घर से निकाला ,पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा।​ क्षेत्र के गांव खजुरिया पचपेड़ा निवासी पीड़िता मंजू देवी ने तहरीर देते हुये बताया…

2 hours ago

पुरानी रंजिश में कहासुनी को लेकर मारपीट, शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

पीलीभीत।ना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरेना में मारपीट की एक घटना में थाने…

3 hours ago

युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज, नकदी व जेवरात ले जाने का भी आरोप

बरखेड़ा।  क्षेत्र के एक गांव  निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री के लापता होने के…

4 hours ago

सावन का पहला सोमवार: SP और DM ने संभाला मोर्चा, गौरीशंकर मंदिर, धनारा घाट और कांवड़ मार्गों का लिया जायजा

  पीलीभीत। श्रावण मास के प्रथम सोमवार और पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण…

9 hours ago

नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की भव्य शोभायात्रा, बाबा मढ़ीनाथ मंदिर में हुआ विशाल रुद्राभिषेक

    बरेली। सावन के प्रथम सोमवार पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वावधान…

9 hours ago

ई-रिक्शा व बाइक की भिड़न्त, दम्पत्ति घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत बीसलपुर मार्ग के गाजीपुरमुगल के पास रविवार को  दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा और…

1 day ago