Advertisement

Categories: home

भाजपा पार्षद की पत्नी ने इलाज से परेशान होकर लगाई फाँसी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में वार्ड नंबर 51 से भाजपा पार्षद की पत्नी ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। वह छह माह की गर्भवती भी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट और मोबाइल में एक वीडियो मिला है। जिसमे वह खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार बता रही है। फिलहाल पुलिश ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, वार्ड नंबर 51 से पार्षद महेश राजपूत अपने परिवार के साथ इज्जतनगर के नगरिया परीक्षित इलाके में रहते है। बीती रात उनकी पत्नी रानी राजपूत ने घर के कोनें में लगे एक कुंडे में दुप्पटे का फंदा बनाकर उसमें लटक गई। सुबह जब परिजनों ने रानी का शव लटका देखा तो चीखपुकार मच गई। बताया जा रहा है कि रानी लंबे से बीमारी से जूझ रही थी। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में भी आ गई थी। जिसकी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। हालांकि परिवार वालों की तरफ से भी अभी किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है। सूचना मिलते ही पार्षद के घर तमाम नेता भी पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि रानी छह माह की गर्भवती थी। मगर उसके पेट में काफी दर्द होता था। कई बार डॉक्टरों से इलाज कराया मगर वह ठीक नहीं हो सकी। परिजनों की माने तो डॉक्टरों ने रानी से कहा था कि उसका गर्भपात हो जाएगा। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में रहने लगी थी। परिजनों का कहना है कि वह उसका लगातार इलाज करा रहे थे। इसी इलाज के साथ उसके गर्भ के छह माह भी बीत गए थे। मगर फिर भी उसने अपनी जान दे दी।

सुसाइड नोट

पुलिस को मिले सुसाइड नोट में रानी ने लिखा है कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रही है। इसका कारण कोई और नहीं बल्कि वह खुद है। वह लंबे समय से बीमार चल रही है, कोई दवा भी काम नहीं कर रही। परिवार वालो ने काफी इलाज कराया। मगर कोई फायदा नहीं हुआ। अब वह परेशानी को बार्दशत नहीं कर सकती। इसलिए वह खुदकुशी कर रही है। उसने आगे लिखा है कि यह लेटर जिसे भी मिले वो उनके घर वालों को कुछ नहीं कहे। उनका कोई दोष नहीं है।

Express views

Recent Posts

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

12 hours ago

संत दिव्यानंद महाराज के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

बरखेड़ा।क्षेत्र के ग्राम पिपराखास स्थित झोपड़ी आश्रम में परम पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज के…

12 hours ago

सेवा सेतु अभियान के छठवें दिन लाभार्थियों को वितरित किए राशन कार्ड व प्रोत्साहन पत्र

  बरखेड़ा।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17…

13 hours ago

फ्रेशर डे ‘आगाज’ में नवागंतुक विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

पीलीभीत। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में शनिवार,  को नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर डे…

13 hours ago

मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ढल्लिया में मारपीट के मामले में पुलिस ने चार…

2 days ago

दो बाइकों की भिड़ंत में 5 वर्षीय मासूम सहित पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर 

बरखेड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बज बरखेड़ा गजरौला मार्ग पर दो बाइकों की आपस में…

2 days ago